मिडिल क्लास परिवार की मज़बूरी या जुगाड़, विडियो देखकर लोगों ने पकड़ लिया सिर

सोशल मीडिया पर बाइक के स्टंट के बहुत से वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ क्लिप में तो एक मोटरसाइकिल पर 5 से 6 लोग तक बैठे मिल जाते हैं। लेकिन इन दिनों इंटरनेट पर वायरल इस वीडियो ने बता दिया कि भारत में मिडिल क्लास परिवार एक साथ कैसे ट्रेवल करता है।

इंटरनेट की दुनिया में एक फैमिली का वीडियो खूब देखा जा रहा है। दरअसल, चार लोगों का यह परिवार मोटरसाइकिल पर कहीं जा रही था। लेकिन सभी बाइक पर इस तरह से बैठे थे कि किसी राहगीर ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि चार लोगों का एक परिवार मोटरसाइकिल पर जा रहा है। चारों बाइक पर बस किसी तरह अटके हुए हैं। जहां शख्स टंकी पर बैठकर मोटरसाइकिल चला रहा है, वहीं महिला बिल्कुल आखिर में बस किसी तरह बाइक बैठी नजर आ रही है। इतना ही नहीं, उसने अपनी गोद में लड़की को भी बैठा रखा है। महिला का यह साहस देखकर इंटरनेट की जनता हैरान रह गई। कुछ लोगों ने बोला कि यह मां ही कर सकती है। जबकि अधिकतर लोग तो इस वीडियो को मौज लेते हुए साझा कर रहे हैं।

See also  बीच चौराहे पर तौलिया लपेट खड़ा होकर अजीबोगरीब हरकतें करते नजर आया शख्स, यूजर ने कहा कोरोना से भी ज्यादा खतरनाक

1 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है वीडियो

यह वीडियो इंस्टाग्राम पेज @purnia_parivar से पोस्ट किया गया। उन्होंने कैप्शन में लिखा – यह क्या हुआ? इस क्लिप को साझा करते हुए दावा किया गया कि मामला बिहार के पूर्णिया का है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 12.1 मिलियन (1 करोड़ से अधिक) व्यूज और 2 लाख 75 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही, तमाम यूजर्स ने कमेंट किए हैं। एक शख्स ने लिखा – भारत सरकार को इनको पुरस्कार देना चाहिए। वहीं दूसरे ने कहा – इनका मजाक ना बनाओ… मिडिल क्लास लोगों का हाल यही है। तो कुछ ने कहा कि रिस्क नहीं लेना चाहिए। वैसे इस पूरे मामले पर आपका क्या कहना है? कमेंट में लिखिए।

 

 

पापा के परी की कुटाई, सोई हुई लड़की के बॉयफ्रेंड का आया फ़ोन, मम्मी उठाया काल