कोरबा : तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, मची अफरातफरी, सामने आया दिल दहला देने वाला विडियो

कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। अहिरन नदी के पास कसनिया में एक कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारी। इस हादसे का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सामने से आ रही एक बार बाइक सवार को टक्कर मार देती है। इसके बाद बाइक सवार हवा में उछलकर नीचे गिर जाता है। वहीं, टक्कर मारने के बाद कार भी पलट जाती है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद कार भी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में बाइक सवार युवक और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।

कटघोरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

See also  छत्तीसगढ़ की महिला और उसके मासूम बेटे को हरियाणा में बेचा, 4 गिरफ्तार