राशिफल 14 जुलाई 2022, जाने कैसे रहेगा आज का दिन

मेष राशि (चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : आज का दिन आपके लिए विशेष है. जॉब की तलाश पूरी हो सकती है. धन के मामले में आज सावधानी बरतनी होगी. अनावश्यक चीजों पर धन का व्यय हो सकता है. कार, बाइक का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें. चोट लगने का योग बना हुआ है.

वृषभ राशि (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : मन प्रसन्न रहेगा. आज मित्रों के सहयोग से किसी कार्य को पूर्ण कर सकेंगे. आज नए लोगों से भी मुलाकात, विदेश यात्रा का भी योग बन सकता है. धन की बचत करें. आज कर्ज लेने से बचें.

मिथुन राशि (का, की, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा) :अहंकार से दूर रहें. ऑफिस में आज आपके प्रतिद्वंदी आपके कार्यों में बाधा डालने का प्रयास कर सकते हैं. बेहतर यही होगा कि बॉस को समय से पहले सभी चीजों से अवगत करा दें. घर परिवार में धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिल सकता है.

See also  राशिफल 6 May 2023, जाने कैसे रहेगा आज का दिन

कर्क राशि (ही, हु, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : कर्क राशि वाले आज धन का निवेश सोच समझ कर करें. आज जल्दबाजी में निर्णय लेने से हानि उठानी पड़ सकती है. आज ऑन लाइन शॉपिंग भी कर सकते हैं. अनावश्यक समय की बर्बादी न करें. पिता के साथ मतभेद हो सकता है. अनावश्यक तर्क-विर्तक करने से बचें.

सिंह राशि (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) :  मानसिक रूप से परेशान रहेंगे. आज अपने अहम को शांत रखें. अपने अधिकारों का दुरुपयोग न करें, इससे आपकी छवि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. लक्ष्य को पूरा करने में दिक्कत आ सकती है. विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है. अपने कोर्स को पूरा करने पर ध्यान दें.

कन्या राशि (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : कन्या राशि वालों को आज कोई अच्छा समाचार मिल सकता है. लंबे समय से चली आ रही कोई दिक्कत या बाधा दूर हो सकती है. मन प्रसन्न रहेगा. जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा. व्यापार में भी लाभ की स्थिति बनी हुई है.

See also  राशिफल 3 November 2023, जाने कैसे रहेगा आज का दिन

तुला राशि (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते) :  व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। पॉलिटिक्स में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। आज मेष व कुम्भ राशि के मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। परिवार के साथ किसी आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : राजनीति में सफलता की प्राप्ति होगी। अन्न का दान करें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। माता की सेहत का ख्याल रखें। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। अपनी वाणी परनियंत्रण रखें।

धनु राशि (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढ, भे) : जॉब में बहुत दिनों से रुके धन की प्राप्ति को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। शिक्षा में संघर्ष के संकेत हैं। हेल्थ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। संतान पक्ष की तरफ से कोई गुड न्यूड मिलेगी। लव पार्टनर के साथ अच्छा समय बीताएंगे।

मकर राशि (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी) :  आज आर्थिक लाभ हो सकता है। बड़े भाई के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। देरी न करें तुरंत ही रस्म कर लें। गाड़ी चलाने के दौरान सावधानी रखें।

See also  राशिफल 28 जुलाई 2022, जाने कैसे रहेगा आज का दिन

कुम्भ राशि (गु, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। जॉब परिवर्तन से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। समाज में मान सम्मान में वृद्धि होगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। परिवार में सुख शांति रहेगी। घरवालों के स्नेह के पात्र बनेंगे।

मीन राशि (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची) : आज धन का आगमन हो सकता हैं। व्यावसायिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। जॉब में सफलता के संकेत हैं। आज अपने धार्मिक कार्यों से खुश रहेंगे। समाज में मान सम्मान में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में खुशियां ही खुशियां आएगी।