राशिफल 13 फरवरी 2023, जाने कैसे रहेगा आज का दिन

हम आपको सोमवार 13 फरवरी का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 13 February 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

काफी समय से चली आ रही है आपकी परेशानी समाप्त हो जाएगी। आप प्रभावशाली एव प्रसिद्ध रहेंगे। आज कोई महत्वपूर्ण बात दूसरों से न शेयर करें, लोग इसका गलत फायदा उठा सकते हैं। आज क्षणिक सुख के मोह में न पड़ें। नहीं तो कोई बड़ी बात आपके हाथ से निकल सकती है। मित्रों से भी सहयोग मिलेगा। माता पिता से संबंध मधुर रहेंगे। बेरोजगारों के आमदनी के उचित साधन सुलभ होंगे। व्यापार में उत्साह और प्रसन्नता का अनुभव होगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज मन आज बेचैन हो सकता है, स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें, सुनी-सुनाई बातों पर विश्वास ना करें। ससुराल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप करने जा सकते हैं, जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं, यदि वह किसी दूसरे कार्य को करने की सोच रहे हैं, तो वह उसके लिए समय निकालने में भी कामयाब रहेंगे। आप किसी नये कोर्स के बारे में सोच-विचार कर सकते हैं। बड़े भाई-बहनों से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। मित्रों से मुलाकात का प्रसंग बन सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपका दिन मिश्रित फलदायी होगा। नौकरी में आ रही बाधाएं खत्म होंगी। स्वयं पर भरोसा भी रखेंगे कि आप सारी स्थिति को सुधार लेंगे। किसी मित्र या रिश्तेदार से बातचीत करके आप अच्छा महसूस करेंगे। नौकरी से जुड़े जातकों को किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से पहले सावधान रहना होगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य में सफलचता मिलेगी। कोई भी जोखिम भरा कार्य न करें। घर में परिजन विशेषकर माता के साथ तालमेल में वृद्धि होगी।

See also  राशिफल 18 June 2023, जाने कैसे रहेगा आज का दिन

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

परिवार आपके लिए प्राथमिक है और आप उन्हें खुश करने के लिए किसी भी हद तक जाएंगे। नौकरी से जुड़े जातकों को अपने अधिकारियों के कठोर व्यवहार के कारण कार्यक्षेत्र में परेशानी होगी। सायंकाल के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक पर जाने की योजना बना सकते हैं। रोजमर्रा का बहुत सारा काम आज कर लेंगे। सेहत के मामले में दिन अच्छा रहेगा। शिवलिंग पर जल चढ़ायें, खुशियां बनी रहेगीं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपके कार्यस्थल पर काफी अधिक कार्य का दबाव आप लोगों को काफी तनाव दे सकता है। आर्थिक कमजोरी के चलते जो कार्य पेंडिंग चल रहें थे, वह कार्य भी बनते हुए नजर आ रहें हैं। सेहत में आज गर्भवती महिलाओं को विशेष अलर्ट रहना होगा। आपके संपर्कों का दायरा बढ़ेगा और आप प्रभावशाली लोगों के साथ कुछ महत्वपूर्ण संपर्क भी स्थापित करेंगे। स्थायी संपत्ति के संबंध में कोई निर्णय न लेना ही हितकर होगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

परिवार के बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में कुछ चीजें रोमांचक रहेंगी। फाइनेंस से संबंधित कार्य करने वालों को पैसे देने से पहले जांच पड़ताल कर लेनी चाहिए अन्यथा पैसा फंस सकता है। आज आपका खर्च ज्यादा रहेगा, लेकिन आप चाह कर भी उसे टाल नहीं सकेंगे। नौकरी में आपको आज अच्छी सफलता मिलेगी। अगर आपका जीवनसाथी से कई दिनों से मनमुटाव चल रहा है तो आज आपकी मुस्कान उनकी नाराजगी दूर करने की सबसे अच्छी दवा है।

See also  आज का राशिफल, 2 फरवरी, आपको लोगों के साथ मेल-जोल बढ़ाने की जरूरत है, जाने कैसे रहेगा आज का दिन

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज धैर्य और सूझबूझ से काम करेंगे तो सब ठीक होगा। आपको अनुशासित रहना चाहिए। युवाओं को बड़ों के प्रति आदर की भावना रखनी चाहिए। स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आने की आशंका है। पहले से रोगी हैं तो दवा और दिनचर्या में खुद से बदलाव की कोशिश न करें। यदि आप विरोधाभासी कार्य करते हैं, तो आपदा का सामना करने के लिए तैयार रहें। मेहनत का फल मिलेगा। जो टेक्सटाइल इंडस्ट्री से जुड़े हैं उन्हें व्यापार में बहुत लाभ होने वाला है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। स्वयं की देनदारी समय पर चुका पाएंगे। उग्रता एवं आवेग पर काबू में रखें ताकि बात बिगड़े नहीं। समस्याओं का हल आसानी से प्राप्त हो सकता है, केवल भावनात्मक रूप से स्थिर रहने की कोशिश करें। परिवार के बड़े लोगों द्वारा लिए गए निर्णय का विरोध न करें। आपको कोई बड़ी प्रसिद्धि मिल सकती है। आय से अधिक व्यय की स्थिति नजर आ रही है इसलिए आज सोच-समझ कर ही खर्चों की लिस्ट तैयार करना चाहिए।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज मान सम्मान बढ़ेगा, लव लाइफ में कुछ चेंजेस आ सकते हैं। पैसों से संबंधित चिंता कम हो सकती है। अपने खर्चों पर बारीकी से ध्यान देना होगा। निवेश संबंधी निर्णय पर टिके रहना आवश्यक होगा, तभी भविष्य में आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। आप सुखी वैवाहिक जीवन का आनंद लेंगे लेकिन आपके कुछ करीबी लोगों का स्वास्थ्य आपकी चिंता का कारण बन सकता है। कठिन परिश्रम से लाभ होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

See also  आज का राशिफल, 4 अप्रैल 2024, युवा गलत संगति में पड़कर अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपको अच्छे अवसर मिल रहे हैं, उनका पूरा लाभ उठाएं। स्वास्थ्य के मामले में आपको थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। अपनी किसी हॉबी अथवा हुनर को निखारने का प्रयास करें। कोई नया काम शुरू करने का मन बनाएंगे। आर्थिक कार्यों में ध्यान लगाने से मन शांत रहेगा। करियर को नई दिशा प्राप्त होगी, लेकिन जिस स्किल को आप सीखना चाह रहे हैं, उसमें बेहतर बनने के लिए और प्रयत्न करने होंगे। आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्या बड़ी बीमारी का कारण बन सकती है। धन लाभ के नए रास्ते नजर आएंगे। छोटे-मोटे प्रलोभन से खुद को दूर रखने की कोशिश करें। किसी प्रॉपर्टी को लेकर गर्व महसूस करेंगे। काफी लंबे समय से अटकी हुई चीजें पूरी होने लगेंगी। कुछ अच्छे संपर्क विकसित करेंगे और लाभकारी सौदे करेंगे। आपको पैसे कमाने के अच्छे मौके मिलेंगे। जिस काम में आप कई दिनों से रात-दिन कर रहे थे। वह काम बड़ी आसानी से पूरा हो जाएगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

किसी खास व्यक्ति से कामकाज के मामले में आपको कुछ नए आइडिया मिल सकते हैं। कोर्ट व कचहरी के काम से छुटकारा मिल सकता है। अपना समय सकारात्मक चीजों में बिताएं। अपनी नकारात्मक भावनाओं और प्रवृत्तियों पर नियंत्रण रखें। आज समय पर आप अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। उतना ही काम या जिम्मेदारी लें, जिसको आप आसानी से पूरा कर सकें। ॐ नम: शिवाय मंत्र का 11 बार जप करें, आपकी योजना सफल होगी।