राशिफल 3 June 2023, जाने कैसे रहेगा आज का दिन

हम आपको शनिवार 3 जून का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 3 June 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप करियर में भविष्य में लाभ देने वाले फैसलें लेंगे। संतान के स्वास्थ्य में गिरावट की आशंका बनी हुई है। घर के नियम कानून का पालन करें, अन्यथा माता-पिता आपसे निराश हो सकते हैं। परिचित लोगों से साथ आपके संबंध सहज-सामान्य बने रहेंगे। आज आपको पैसों का निवेश करने से बचना होगा क्योंकि हानि के संकेत हैं। जो लोग सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं तो वह अपना प्रयास जारी रखें, सफलता मिलने की पूरी संभावना है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप काफी भावुक रहेंगे। आज गृह संबंधी वस्तुओं की प्राप्ति करने में कठिनाई आएगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र किसी के बहकावे में ना आयें व किसी के ऊपर जल्दी भरोसा भी ना करे। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। खर्च की मात्रा अधिक रहेगी। गलतफहमी से बचें। दूसरों की जरूरतों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। आपके सितारे आपकी सोच को तरोताजा कर देंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

परिवार के लोगों से आपको सहयोग मिलेगा। आज आपको थोड़ी सावधानी से काम करने की जरूरत है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों का अपने काम के प्रति समर्पण और बढ़ेगा तथा समाज के प्रति उनमें दया का भाव जागृत होगा, उनका पूरा ध्यान दूसरों की भलाई करने में बीतेगा। आपको कोई चोट लग सकती है। दूसरों पर काम न छोड़ें, खुद उसे पूरा करें। सड़क पर पैदल या वाहन से चल रहे हों तो यातायात नियमों का पालन करें अन्यथा जुर्माना भरना पड़ेगा।

See also  17 अगस्त शनिवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज प्रेमी से कोई विवाद हो सकता है, उसे लेकर आप परेशान हो सकते हैं। मानसिक तनाव दूर होंगे। आर्थिक योजनाओं पर किए गए पूंजी निवेश का लाभ प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आ रही चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे। सकारात्मक उर्जा स्तर बढ़ हुआ है। पारिवारिक कार्यों के पीछे धन का खर्च होगा। वाणी पर संयम रखें। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ दिख रही है। अपनों पर बेवजह का क्रोध नहीं करना चाहिए, इससे आपसी संबंधों में कटुता आएगी जो उचित नहीं है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

किसी भरोसेमंद व्यक्ति से आज मन की बात साझा कर सकते हैं। छात्रों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। पढ़ाई लिखाई में मन लगेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी से रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। आपको अपनी प्रतिभा दिखाने और खुद का नाम बनाने के अवसर मिलेंगे। कहीं से शुभ समाचार भी मिल सकता है। व्यवसाय सम्बंधित योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी। जॉब में प्रोन्नति संभावित है। मित्रों का सहयोग लाभ करेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा और परिवार में शादी या संतान के जन्म संबंधित शुभ घटनाएं घटित हो सकती हैं। काम की अधिकता की वजह से मानसिक तनाव उभर सकता है। आत्मविश्वास बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में समय पर सही निर्णय न लेने से आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता। परेशानियाें का समाधान आसानी से मिलने की संभावना है। समाज में आपको सम्‍मानित किए जाने के योग हैं। राजनीति में पद प्राप्ति की सम्भावना है।

See also  05 मार्च 2026 आज का राशिफल, मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज किसी भी प्रकार के विवाद में न पड़ें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। युवा वर्ग सोशल नेटवर्किंग के माध्यम से लाभ कमा पाएंगे, लेकिन ध्यान रहें इसका दुरुपयोग न हो। शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वालों को या शिक्षार्थियों को थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती हैं। उग्र चर्चा-विवाद से बचकर चलें। विद्यार्थी वर्ग सजग रहें, किन्हीं विषयों को लेकर परेशान हैं तो परिजन व मित्रों के साथ बात कर उसे सुलझाएं। पैसों की स्थिति थोड़ी बेहतर हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

कोई नया काम या नई योजना सोच-समझकर और पूरी तैयारी से शुरू करें। आपकी वाणी मधुर होगी जिसके कारण दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। आप अपनी चतुराई एवं बुद्धि से अपने कार्य को सफल बनाएंगे। आकस्मिक धनलाभ के योग भी बन रहे हैं, लेकिन अनावश्यक और व्यर्थ खर्चे भी अधिक रहेंगे, जिससे परिवार में कलह हो सकती है। कारोबार के बढ़ते खर्चे आपकी टेंशन बढ़ा सकते हैं। कारोबार में रिस्क लेने से बचें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज खाना पकाने की आदतों में रुचि बढ़ेगी। अपने प्रिय को माफ़ करना न भूलें। मन में प्रसन्नता छाई रहेगी। वाणी से संबंधित कार्य करने वालों को शुभ समाचार मिलने की संभावना है, तो वहीं विदेशी कंपनियों में काम करने वालों को नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिलेगी। आज किए गए कार्य में सफलता प्राप्त होने के योग हैं। नौकरी या व्यापार में प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर पाएंगे। लोन लेने की कोशिश कामयाब होगी। जिस खबर का इंतजार था, वो आज मिल सकती है।

See also  राशिफल 16 November 2023, जाने कैसे रहेगा आज का दिन

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज वाहन सुख में वृद्धि होगी। कोई बड़ी समस्या से निजात मिलेगी। आज के दिन की शुरुआत आपके लिए बेहतर होने वाली है। परिवार के सदस्यों की तरफ से सुख और सहयोग मिलेगा। आप जिस भी कार्य को अपने हाथ में लेंगे, उसमें आप सफल होंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कोशिश करें कि पॉजिटिव सोचें। अनचाहे सम्बन्धों को ढोना पड़ सकता है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। परिवार के साथ रहने का समय मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज जीवनसाथी आप लोगों को ख़ुशी देने की हर संभव कोशिश करेगा। परिजनों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा, उनके साथ समय व्यतीत करें। शुभचिन्तकों की सलाह पर ध्यान दें। अपने कौशल का सही उपयोग करें, उसे बढाएं और अपनी कमियों को जानकार उन्हें दूर करने का प्रयास करें। भाई को सजग रहने की सलाह दें, कि संगति न बिगड़ने पाएं। ऑफिस में बॉस के साथ गलतफहमियां हो सकती हैं किंतु किसी भी तरह की गलतफहमी न पालें अन्यथा नौकरी में खतरा हो सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपके बिगड़े हुए काम बनेंगे व आप दिन-दुगनी व रात-चौगुनी तरक्की करेंगे। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। आज के दिन अपने से बड़ों एवं सज्जन व्यक्तियों का आदर सत्कार करने में अग्रणी रहेंगे। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर सहयोगी के साथ अपने व्यवहार को अच्छा के आने से माहौल खुशनुमा बनेगा। आप नकारात्मक विचारों को अपने आस-पास न भटकने दें। बीमार चल रहे लोग सचेत रहें, उनका स्वास्थ्य बिगड़ने की आशंका दिख रही है।