राशिफल 30 मार्च 2023, जाने कैसे रहेगा आज का दिन

हम आपको गुरुवार 30 मार्च का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 30 March 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज कामकाज के मोर्चे पर आपकी कड़ी मेहनत ज़रूर रंग लाएगी। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को आज अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसले लेने के लिए दिन अनुकूल है। किसी से बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए। समय पर अर्थ की व्यवस्था होगी। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। मित्रों से लाभ होगा और उनके पीछे खर्च भी होगा। किसी की सुनी सुनाई बातों पर विश्वास न करें। संतान सुख मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

मार्केटिंग के लोगों को कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेंगी। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज आप सिर दर्द और थकान जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभायेंगे। दोस्तों की सलाह आज आपके बहुत काम आ सकती है। अपनी दिनचर्या नियमित करें जिससे आपका पूरा जीवन ही संतुलित हो जाएगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप निजी और पेशेवर जीवन दोनों में अपना सर्वश्रेष्ठ देने में सक्षम होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। गरीबों की सहायता और अपनी वाक्पटुता, कार्य कुशलता से दूसरे व्यक्तियों को अपनी ओर आकृष्ट करने में सक्षम रहेंगे। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। आपके पराक्रम शौर्य में भी वृद्धि होगी। आपको बिगड़े हुए संबंधों को सुधारने का मौका मिलने वाला है, कोशिश करें और अपनों के गिले-शिकवे दूर कीजिए।

See also  आज का राशिफल, 06 अप्रैल 2025, जाने कैसे रहेगा आज का दिन

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है। आज लिए गए फैसले लंबे समय तक अच्छा असर दिखाएंगे। व्यापार में आज कुछ नए परिवर्तन होंगे, जिससे आगे चलकर आपको लाभ होगा। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। कारोबारी लेन-देन अच्छा रखें नहीं तो कभी भी कानूनी अड़चनें आ सकती हैं। अपनी वाणी में विनम्रता लाने का प्रयास करें। यह आपके सामाजिक वर्चस्व को और भी बढ़ाएगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपका रुका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई में खूब मन लगेगा और वह परीक्षा में सफलता हासिल करेंगे। व्यवसाय में आपको छोटा-मोटा नुकसान हो सकता है। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। आपको कोई शारीरिक पीड़ा हो सकती है। अपनी योग्यता और क्षमता पर विश्वास रखें। हालांकि दौड़-धूप की अधिकता तो रहेगी, परंतु कार्य की सफलता आपकी थकान को भी दूर कर देगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपकी सेहत नाजुक रह सकती है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को लेकर आपके जीवनसाथी से वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आप अपने माताजी से किसी किए हुए वादे को पूरा करेंगे। आपके कार्यस्थल पर लापरवाही आपके लिए काफी विनाशकारी साबित हो सकती है। आप अपना ध्यान किसी सोशल वर्क में लगा सकते हैं। नए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। आप स्वादिष्ट भोजन कर सकेंगे।

See also  राशिफल 28 November, जाने कैसे रहेगा आज का दिन

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपके काम से समाज में और नौकरी के क्षेत्र में आपकी प्रशंसा की जा सकती है। कोई दु:खद सूचना भी मिल सकती है, धैर्य रखें। विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना बेहतर रहेगा। आज किसी धार्मिक स्थान पर जाने की योजना बनाए, तो माता-पिता को साथ लेकर जाना बेहतर रहेगा। आज बच्चों तथा परिवार के साथ शॉपिंग में भी समय व्यतीत करेंगे। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें। आज आपको कठिन विषय का अध्ययन करना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

व्यापार में आर्थिक लाभ मिलेगा। लग्जरी वस्तुओं का काम करने वाले व्यापारियों को मुनाफा कमाने का योग है, अपने कारोबार पर ध्यान दें। आज के दिन किसी की नकारात्मक बातों को खुद पर बहुत हावी न होने दें जो की आपके दिन को खराब कर दें। अपनी बात लोगों को समझा नहीं पाएंगे। सायंकाल के समय कोई खुशखबरी मिलने से आपका उत्साह बढ़ेगा। रात्रि के समय किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज लोग आपसे प्रभावित हो सकते हैं। नकारात्मकता से दूर रखने से आपको शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहने में मदद मिलेगी। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा, लेकिन कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। दिन के दूसरे हिस्से में आपके लिए धन प्राप्ति का भी योग बन रहा है। जीवन में आप जो भी कार्य दूसरों की भलाई के लिए करेंगे। उसमें आपको सफलता मिलेगी। अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता भी आने की संभावना है।

See also  14 सितंबर का राशिफल: आज इन राशियों की किस्मत चमकेगी, मिलेगी धन लाभ और कामयाबी

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

पारिवारिक जीवन में किसी पुरानी बात को लेकर आप घर के लोगों से उलझ सकते हैं जिससे परिवार से आपकी दूरी बढ़ेगी। आपके दांपत्य जीवन में स्थितियां मजबूत होने वाली हैं, यह अटूट बंधन है और जितना भी मजबूत हो अच्छा है। आप अपने बच्चों के व्यवहार से प्रसन्न नहीं रहेंगे। आपको अन्य स्रोतों से अधिक आय की प्राप्ति हो सकती है। जोखिम वाले कामों में पैसा लगाने से बचें। नौकरी में नियत समय पर प्रोजेक्ट पूरा होने से आत्मविश्वास भी बना रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप नई योजनायों का आरम्भ करके और नाम कमायेंगे। युवाओं को व्यर्थ के विवादों में उलझने से बचना चाहिए, इससे उन्हें बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति को संतुलित रखना बहुत आवश्यक है इसलिए व्यर्थ की चीज़ों की ओर आकर्षित न हों। आपकी सकारात्मक सोच आपको कोई भी निर्णय लेने में सहयोग करेगी। जीवन में कार्य और मनोरंजन दोनों जरूरी हैं। दोनों के बीच अच्छा तालमेल बनाकर रखना होगा, तभी काम चलेगा

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

अप्रत्याशित काम की आशा न करें। जीवनसाथी की शारीरिक और मानसिक स्थिति पर ध्यान दें। आप अपने सभी काम तय समय पर पूरा करने का प्रयास करें। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को कोई भी गैरकानूनी काम करने से बचने की सलाह दी जाती है। आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर बना रहेगा। आप आसपास के लोगों से सहानुभूति बनाये रखेंगे। पठन-पाठन में मन लगेगा। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। बीपी के रोगियों को खासतौर पर सचेत रहने की जरूरत है।