जांजगीर जिला के पामगढ़ में घर के सामने बैठे दम्पति को पड़ोसी और उसके रिश्तेदारों ने डंडे से जमकर पिटाई कर दी| जिससे दोनों घायल हो गए| महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 34 के तहत मामला दर्ज़ कर लिया है| घटना शिवरीनारायण थाना के ग्राम भवतरा की है|
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भवतरा निवासी दूरपति बाई कश्यप और पति दुजराम कश्यप रविवार को शाम 06.00 बजे अपने घर के सामने बैठी थी| उसी समय पडोसी रसेडीहा घर के पास आकर महिला का नाम लेकर अश्लील गाली गलौच करने लगा| जिसे पति के द्धारा गाली गलौच करने से मना किया | जिस पर रसेडीहा अपने 03 अन्य रिस्तेदार के साथ डण्डा से महिला और उसके पति दुजराम कश्यप से मारपीट करने लगा| लडाई झगडा को बढता देख गांव के बालमुकुद कश्यप, सुरेन्द्र कश्यप, बिकानंद कश्यप आकर बीच बचाव कर झगडा को छुडाये| मारपीट से महिला के सिर, दाहिने हाथ और पैर में चोट लगा है खून निकल रहा था| जबकि उसके पति के सिर चेहरा एवं बाये हाथ के कलाई में चोट आई|