पति की बेरहमी से पिटाई, पत्नी, झूठे मुकदमे में फ़साने की धमकी, वीडियो वायरल होने के बाद सास व साले को नोटिस जारी

पति की बेरहमी से पिटाई, पत्नी, झूठे मुकदमे में फ़साने की धमकी, वीडियो वायरल होने के बाद सास व साले को नोटिस जारी : मध्य प्रदेश के सतना से घरेलू हिंसा का वीडियो सामने आया था. इसमें एक पत्नी अपने पति को बेरहमी से मारती-पीटती दिखी. साथ में महिला की मां और भाई थे, जो वहीं पर खड़े होकर ये सारा तमाशा देख रहे थे. महिला के पति ने हिडन कैमरे में इस घटना को कैद कर पुलिस को सबूत दिखाया था. वीडियो वायरल हुआ तो महिला पति से माफी मांगने लगी. कहने लगी कि आगे से ऐसी गलती नहीं होगी.

 

इसे भी पढ़े :-पिता की संपत्ति में शादी के बाद बेटी अधिकार होता है, जाने इसकी पूरी सच्चाई

 

 

पति की बेरहमी से पिटाई, पत्नी, झूठे मुकदमे में फ़साने की धमकी, वीडियो वायरल होने के बाद सास व साले को नोटिस जारी : जानकारी के मुताबिक पीड़ित पति लोकेश माझी ने सतना कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करवाई है. उन्होंने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि उनकी शादी जून 2023 में हर्षिता रैकवार से हुई थी. शादी के कुछ समय बाद से ही पत्नी और उसके परिवार वाले दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे. कई बार पत्नी ने झूठे मुकदमे की धमकी दी और मारपीट की.

See also  बंगाल पंचायत चुनाव में 12% TMC उम्मीदवार निर्विरोध जीते

 

इसे भी पढ़े :- भोजपुरी गीत सुनते ही तमतमा गए प्रिंसिपल, कक्षा 5 के छात्र को स्कूल से निकाला, माहभर बाद भी नहीं मिली एंट्री

 

गरीब लड़की से की शादी

पति की बेरहमी से पिटाई, पत्नी, झूठे मुकदमे में फ़साने की धमकी, वीडियो वायरल होने के बाद सास व साले को नोटिस जारी : लोकेश ने घर में कैमरे लगवाए थे, जिनमें 20 मार्च को हुई मारपीट कैद हो गई. वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने पन्ना और सतना पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी शिकायत दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पत्नी, सास व साले को नोटिस जारी कर दिया है. पीड़ित लोकेश का कहना है कि उसने और उसके परिवार ने कोई भी दहेत की मांग नहीं की है. उसने तो एक गरीब लड़की से शादी की.

 

इसे भी पढ़े :-तेलंगाना : कुँए में पानी भरने गई लड़की से रेप की कोशिश, छत्तीसगढ़ की रहने वाली है लड़की, भाजपा पार्टी के मंडल अध्यक्ष के खिलाफ मामला दर्ज़

 

See also  अचानक मुलाकात: PM मोदी पहुँचे राष्ट्रपति मुर्मू से मिलने, क्या हुई खास चर्चा?

कभी नहीं होगी ऐसी गलती

पति की बेरहमी से पिटाई, पत्नी, झूठे मुकदमे में फ़साने की धमकी, वीडियो वायरल होने के बाद सास व साले को नोटिस जारी : इस मामले में सतना पुलिस ने आरोपी परिवार के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें कोर्ट में भेजा. अदालत ने आरोपियों को 7 अप्रैल को पेश होने के आदेश दिए हैं. वहीं वीडियो के वायरल होने के बाद हर्षिता का बयान भी सामने आया है. उसने कहा कि पति ने मुधे उल्टा सीधा बोल दिया था. बस इसी बात पर हम दोनों में बहस हो गई थी. फिर मैंने अपना मंगलसूत्र मांगा तो उन्होंने कहा उनके पास नहीं है. गलती से मेरा हाथ पति पर उठ गया. मैं तो अपने पति को बहुत प्यार करती हूं. इसके अलावा हर्षिता ने कहा- मैं अपने पति से तलाक नहीं चाहती. सबके सामने हाथ जोड़कर पैर पकड़कर माफी मांग रही हूं. आगे से कभी ऐसी गलती नहीं होगी.

See also  मूक-बधिर 'खुशी' के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बने सहारा, शिक्षा और आवास की उठाई जिम्मेदारी

 

 

 

एक किडनी निकलने के बाद हो सकती हैं ये परेशानियां, जाने क्या कहते हैं प्रोफेसर