मालखरौदा में पत्नी से बात करने की शंका पर बिफरा पति, पत्थर से कुचलकर कर दोस्त की हत्या 

शक्ति जिले के मालखरौदा पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपी अमरजीत बंजारे 30 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पत्नी से बात करने की शंका पर पत्थर से हमला कर घायल किया फिर गला दबाकर हत्या की और शव को सीमेंट का बना फाल में छुपा कर रखा था। शव को भी बरामद किया गया है।

 


इसे भी पढ़े :-जांजगीर लोकसभा की पूर्व सांसद की बहु ने माँगा 2 बच्ची के साथ इच्छा मृत्यु, ससुराल पर लगाया नातिन को षड्यंत्र पूर्वक जान से मारने का आरोप


 

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार ग्राम कुरदा की रहने वाली किरन जांगड़े ने अपने पति सोखीलाल की गुम होने की सूचना 23 जून को मालखरौदा थाने में की गई थी। उसने बताया की 22 जून को अमरजीत बंजारे अपने साथ मोटर साइकिल में बैठकर लेकर गया था। देर रात तक घर नहीं आने पर थाने में गुम होने की सूचना दी। इस दौरान पुलिस ने युवक अमरजीत बंजारे को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बताया की उसने उसकी हत्या की है।

See also  ज़िम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निभाएं-टीएस सिंह देव VIDEO

 


इसे भी पढ़े :-CG : बेरहमी से पत्नी की पिटाई, तलाक नहीं देने की बात पर पति भड़का, विडियो वायरल


 

आरोपी अमरजीत ने बताया की उसकी पत्नी के साथ मृतक सोखिलाल जांगड़े से बात चीत करने की शंका थी। इस लिए उसे सुनसान जगह लेजाकर उसके सिर पर पहले पत्थर से हमला किया जिससे वह घायल हो गया और उसके गले को दबकर हत्या की और शव को सीमेंट के बने फाल में लेजाकर छुपा दिया गया। आरोपी के बताए जगह में जाकर शव को बरामद कर पीएम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। वही आरोपी अमरजीत बंजारे के खिलाफ 302,201के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। वही घटना में प्रयुक्त पत्थर को भी बरामद किया गया है।

 


इसे भी पढ़े :-पत्नी पर चापड़ से ताबड़तोड़ वार, मायके जाने से था शराबी पति नाराज़