छत्तीसगढ़ में पुलिसकर्मी की पत्नी और बेटी की धारदार हथियार से वारकर हत्या, सड़क किनारे मिली लाश

सूरजपुर में प्रधान आरक्षक तालिब शेख की लापता पत्नी मेहनाज और बेटी आलिया का शव घर से करीब सात किलोमीटर दूर पीढ़ा और जूर मार्ग में मिला है। देर रात दोनों के लापता होने और गंभीर अनहोनी की आशंका जताए जाने के बाद पुलिस की कई टीम दोनों की खोजबीन में जुटी हुई थी।
सुबह 9 बजे पुलिस टीम ने पीढ़ा और जूर मार्ग के दोनों किनारे में पत्नी और बेटी की लाश को बरामद कर लिया है। सड़क के एक और सीपीटी गड्ढे में पत्नी की और दूसरी और एक गड्ढे में बेटी की लाश पड़ी थी। दोनों की धारदार हथियार से वारकर हत्या की गई है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।पुलिस टीम और अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
सूरजपुर के महगवां बाइपास रिंग रोड में दो मंजिला भवन के दूसरी मंजिल में रहने वाले प्रधान आरक्षक की पत्नी और उसकी 14 वर्षीय बेटी रविवार देर रात रहस्यमय ढंग से लापता हो गईं थी. घर के दरवाजे से काफी दूर तक खून के निशान मिले थे.
See also  सरगुजा क्षेत्र में कोरवा समुदाय के लोगों को नहीं मिल रहा है राशन