इन्द्रावती भवन में 4 दिन में मिले 37 कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप

JJohar36garh News|इन्द्रावती भवन में पिछले चार दिनों में 37 कोरोना पॉज़िटिव मिले हैं, जबकि एक कर्मचारी की मौत हुई है. आज रिपोर्ट आने के बाद संक्रमितों की संख्या और बढ़ संभावना है.

जानकारी के अनुसार, इंद्रावती भवन में कोरोना संक्रमण के हिसाब से सबसे ज्यादा खराब हालत पशु चिकित्सा विभाग की है, जहां के नौ अधिकारी-कर्मचारी में से चार आईसीयू में भर्ती हैं. वहीं उच्च शिक्षा विभाग में अब तक सात लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. गिने-चुने विभाग के कर्मचारी ही इससे बचे हुए हैं.

अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के संयोजक ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए रोस्टर में ड्यूटी लगाने की माँग की है. इस संबंध में मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपा गया है. कमल वर्मा ने कहा कि एक-दो विभाग को छोड़कर सभी विभाग में अधिकारी-कर्मचारी कोरोना संक्रमित हैं. इसके पीछे बड़ी वजह बस संचालन में लापरवाही बताई जा रही है

See also  जांजगीर जिला में जमीन की रजिस्ट्री का कार्य हुआ आसान, एनजीडीआरएस प्रणाली से आसानी से कर सकते हैं ऑनलाइन एंट्री, दस्तावेज अपलोड