जांजगीर जिला के ग्राम पंचायतों में खुलेंगे क्वारंटिन सेंटर, कलेक्टर का दिशा- निर्देश जारी

JJohar36garh News| कोविड-19 की रोकथाम के लिए राज्य सरकार के आदेश के परिपालन में जिला मजिस्ट्रेट  यशवंत कुमार ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में क्वारंटीन सेंटर स्थापित करने आदेश जारी किया है।  जारी आदेश के अनुसार जिला पंचायत सीईओ श्री गजेंद्र सिंह ठाकुर को ग्राम पंचायतों में क्वारेंटिन सेंटर स्थापित करने के लिए जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैैं।  जिला पंचायत सीईओ के मार्गदर्शन में परियोजना अधिकारी जिला पंचायत अभिमन्यु साहू ,वरिष्ठ लेखा अधिकारी जिला पंचायत विजय पांडे, सहायक परियोजना अधिकारी जिला पंचायत बीएस राजपूत, बीएस यादव, सहायक परियोजना अधिकारी विजेंद्र सिंह को सदस्य बनाया गया है जिला पंचायत सीईओ के मार्गदर्शन में राज्य सरकार के आदेश अनुसार ग्राम पंचायतों में क्वॉरेंटाइन सेंटर स्थापित करने  का कार्य सुनिश्चित करेंगे।

राज्य शासन के निर्देशानुसार कोरोना वायरस की वैश्विक महामारी से बचाव हेतु बाहर से गांव में आने वाले व्यक्तियों के लिए क्वारंटीन सेंटर स्थापित किया जाएगा।  जिला मजिस्ट्रेट ने इस संबंध में सभी जनपद के सीईओ और नगरीय निकाय के सीएमओं को पत्र जारी किया है।
जारी पत्र के अनुसार क्वारंटीन सेंटर की स्थापना गांव से बाहर स्थान पर करने को कहा गया है।  इसके लिए स्थानीय स्तर पर मितानिन, वरिष्ठ नागरिक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, कोटवार, सचिव एवं समाज सेवी संगठनों का भी सहयोग लिया जाएगा।  क्वॉरंंटीन सेंटर के लिए ऐसे भवन का चिन्हांकन करने जहां विद्युत, पेयजल, शौचालय, आहाता आदि मूलभूत सुविधा उपलब्ध हो।  क्वारंटीन सेंटर में सेनीटाइजर बॉटल, फिनायल, डस्टबिन, झाड़ू   आदि की व्यवस्था करने को कहा गया है। मास्क, साबुन, दोना पत्तल जैसी वस्तुओं को   स्थानीय स्व-सहायता समूह से क्रय किया जाएगा।  सेंटर में साफ-सफाई सैनिटाइजर एवं सुरक्षा प्रबंध भी किया जाएगा।  सेंटर में अन्य लोगों का प्रवेश वर्जित रहेगा।  सेंटर के अंदर भजन कीर्तन, खेल, योगा आदि प्रतिबंधित होगा।  क्वॉरंटीन सेंटर के नोडल अधिकारी संबधित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत तथा नगरी क्षेत्र के लिए नोडल अधिकारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी होंगे।

See also  छत्तीसगढ़-कोरबा में कुसमुंडा खदान में पहुंचा दंतैल हाथी, हमले में महिला की मौत