JJohar36garh News|जांजगीर-चांपा कोरोना संक्रमण से बचाव, रोकथाम तथा आमजनों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से 13 अप्रैल की सायं 6ः00 से 23 अप्रैल रात्रि 11ः59 बजे तक जिले के संपूर्ण क्षेत्र को जिला मजिस्ट्रेट यशवंत कुमार ने कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। इस अवधि में आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। जिले की सीमाएं पूर्णतः सील रहेंगी। इस दौरान कानून सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए एवं आवश्यक सहयोग हेतु जिले के 20 नाकाबंदी स्थलों पर अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इन चेक पोस्ट पर 24 घंटे के लिए तीन पालियो में विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार चंदेली चौक चंद्रपुर रायगढ़ सीमा, महानदी पुल तिराहा चंद्रपुर बछौद बलोदा कोरबा सीमा, पंतोरा चौकी के सामने कोरबा सीमा, सरईताल बलोदा कनकी बेरियर कोरबा सीमा, मिरौनी महानदी पुल बलोदा बाजार सीमा, बलौदा बाजार बरकेल कला महानदी पुल हसौद, कोटमीसोनार अकलतरा बिलासपुर सीमा, अकलतरा बिलासपुर फोरलेन, ससहा पामगढ़ बिलासपुर सीमा, शिवरीनारायण शबरी पुल बलोदा बाजार सीमा, बसंतपुर चौक बिर्रा बलोदा बाजार, चांपा उच्चभट्टी चैकी कोरबा सीमा, मसनियाकला सक्ती रायगढ़ सीमा, टुंड्री रायगढ़ सीमा, नगरदा बेरियर कोरबा सीमा, नगरदा पोडी कोरबा सीमा, कुटीघाट बिलासपुर सीमा और फागुन रायगढ़ सीमा सड़क पर बेरियर लगाकर चेक पोस्ट बनाया गया है