VIDEO : जांजगीर जिला में छप्पड़ तोड़कर बकरा ले भागे चोर, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ तस्वीर

Johar36garh (Web Desk)|छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिला में एक घर के छप्पड़ को तोड़कर 2 चोर बकरा चुरा ले गए|  चोरों ने दर्जन भर बकरियों ने एकलौते बकरे की पहचान कर उसे वे बाइक में लेकर भागे जो मुख्य मार्ग पर लगे एक सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई | बकरा मालिक ने इसकी शिकायत थाना में दर्ज़ कराई है | घटना मुलमुला थाना का है |

अकलतरा के ग्राम पंचायत बनाहील सबरिया डेरा में रामू गोंड उम्र 30 वर्ष बकरी पालन कर जीवनयापन करता है| मंगलवार की रात लगभग 11बजे परिवार के सभी लोग गहरी नींद में थे | इसी दौरान 2 चोर उसके घर पहुंचे | घर के बरामदे में एक कमरा था जिसमे वह बकरियों को रखा करता था | उसके खपरे वाले छप्पर को तोड़कर चोर उसमे से प्रवेश किए | कमरे में दर्जनभर बकरियां थी, जिसमे वह एकलौता बकरा था जिसकी चोरी कर चोर फरार हो गए |
मिली जानकारी के अनुसार रामू वो रोजाना की तरह अपने बकरी को जंगल सड़क किनारे से चराकर लाकर अपने घर के आंगन में बना कोठार में रखता था| रामू का परिवार घर के अंदर सो रहे थे| सुबह रोजाना की तरह रामु की परिवार उठे तो छप्पर को टूटा हुआ देख  आक्का बक्का रहे गए । फिर रामु ने अपने कमरे घुसकर देखा तो बकरीयों की गिनती लगाया तो उसमें से एक बकरा काम था । जिसकी रिपोर्ट उन्होंने ने मुलुमुला थाना में जाकर लिखाई है। पिछले साल भी पोरा त्योहर के रात में ही रामु के बगल घर से चोरों ने बकरा को घर से चुराकर ले गए थे।

रामू ने पकरिया रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगलवाया तो रात 12 के आसपास बाइक से दो ब्यक्ति बकरा को रखे दिख रहे लेकिन उनका चेहरा साफ नही दिख रहा है। बाइक सवार दोनो  ब्यक्ति कैमरे में  लगरा रोड की ओर जाते दिख रहे है। फिरहाल पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है |

See also  9 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म, 2 बच्चों के पिता आरोपी