जांजगीर जिला में करेंट से चिपककर हुए मौत के मामले में 2 गिरफ्तार

Johar36garh (Web Desk)|जांजगीर  जिला के नवागढ़ में मंगलवार को पोड़ी गोठान की फैंसिंग तार से चिपककर हुए मौत के मामले में पुलिस ने आज दो लोगों को गिरफ्तार किया है |  आरोपी बिजली चोरी कर बोर चला रहे थे |  पुलिस ने उनके खिलाफ धारा 304ए , 135, 138, विद्युत अधिनियम के अपराध दर्ज़ किया गया है |

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पोड़ी के गोठान के ऊपर संतोष कुमार साहू और ननकी राम साहू खेत में बोर चलाने के लिए बिजली तार खींचा| जो टूट कर गोठान की फैंसिंग की तार में फंसा हुआ था |  तार में विद्युत प्रवाह जारी था |  इसी दौरान पोड़ी निवासी विजय मनहर पिता रामनाथ 50 वर्ष खेत गया हुआ था| उसका हाथ गोठान की जाली में पड़ गया जिससे उसकी मौत हो गई | डॉक्टर की पोस्टमार्डम की रिपोर्ट में करेंट की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर रिमांड में जेल भेज दिया है |

See also  वी क्लब मनेन्द्रगढ़ ‘समर्पण’ द्वारा सुरभि पार्क में सावन उत्सव धूमधाम से सम्पन्न