जांजगीर जिला में कीमत से अधिक मूल्य पर बेच रहे दुकानदारों पर गिरी गाज 

Johar36garh (Web Desk)|जांजगीर जिला में  मुनाफाखोर ब्यावसाइयों के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस क्रम में आज जांजगीर नगरीय क्षेत्रान्तर्गत नायब तहसीलदार, विधिक मापविज्ञान निरीक्षक, खाद्य निरीक्षक, सीएमओ के दल द्वारा आज 2 दुकानों पर वस्तुओं की अनियमित बिक्री पर 5-5 हजार का जुर्माना कर कार्यवाही की गई। इन मुनाफाखोर ब्यावसाइयों द्वारा मुख्यतः  कोल्ड्रिंक, एप्पी फिज़, राशन सामग्री, गुड़ाखू आदि को अधिकतम खुदरा कीमत (एमआरपी) से अधिक मूल्य पर बेचा  जा रहा है।

See also  जून 2024 में 242 पदों के लिए हुई CGPSC की लिखित परीक्षा, 703 अभ्यर्थियों के लिए साक्षात्कार 18 से 28 नवंबर तक होंगे