जांजगीर जिला में तहसीलदारों की नवीन पदस्थापना, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

JJohar36garh News|जांजगीर जिला में तहसीलदार व नायब तहसीलदारों के मध्य पूर्व में जारी पदस्थापना आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार अकलतरा तहसीलदार पवन कोसमा को जांजगीर तहसीलदार और बम्हनीडीह तहसीलदार सुश्री गरिमा मनहर को अकलतरा तहसीलदार की जिम्मेदारी दी गई है। इसी प्रकार नवपदस्थ तहसीलदार अश्वनी कुमार चंद्रा को बम्हनीडीह और नायब तहसीलदार अखिलेश विश्वकर्मा को प्रभारी तहसीलदार बलौदा के रूप में पदस्थ किया गया है। पामगढ़ तहसीलदार संदीप साय को शिवरीनारायण का तहसीलदार बनाया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

See also  छत्तीसगढ़-रायपुर में आयुष्मान योजना में मनमानी पर जिस हॉस्पिटल को करवाया बंद, अब दूसरे नाम से हो रहा संचालन