जांजगीर जिला में हुआ स्वतंत्रता दिवस समारोह का अंतिम रिहर्सल

Johar36garh (Web Desk)|15 अगस्त को स्थानीय हाईस्कूल मैदान में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह के कार्यक्रमों में का आज कलेक्टर यशवंत कुमार और एसपी श्रीमती पारुल माथुर की उपस्थिति में अंतिम रिहर्सल किया गया।

रिहर्सल में आज का 9ः00 बजे कलेक्टर यशवंत कुमार ने ध्वजारोहण किया, पुलिस की टीम द्वारा राष्ट्र धुन की प्रस्तुति दी गई।  रिहर्सल में मुख्य अतिथि का आगमन, स्वागत, ध्वजारोहण, राष्ट्र धुन, मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, कोरोना वारियर्स को पुरस्कार वितरण आदि कार्यक्रमों का रिहर्सल किया गया।

कलेक्टर ने कार्यक्रमों के रिहर्सल का अवलोकन करने के बाद संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम के गरिमामय और प्रभावी प्रस्तुति के लिए उनका आवश्यक मार्ग-दर्शन किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश करने अधिकारियों, कर्मचारियों, आमंत्रितों से कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हो सके।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर द्वय श्रीमती कोसम, श्री पैंकरा, जिला पंचायत सीईओ तीर्थराज अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर एमएस पैकरा, एसडीएम श्रीमती मेनका प्रधान, जिला खेल अधिकारी श्री बैस, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती प्रीति खोखर चखियार, जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी पायल पांडेय, जिला ,पुलिस प्रशासन के अन्य अधिकारी ,कर्मचारी उपस्थित थे।

See also  छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2024 में रेशम उत्पादन पर केंद्रित स्टॉल आकर्षण का केंद्र बना