छत्तीसगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन अंडर 14, सेमीफाइनल में जांजगीर की धमतरी पर धमाकेदार जीत, फाइनल में रायगढ़ से होगी टक्कर

जांजगीर की धमतरी पर धमाकेदार जीत : छत्तीसगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन अंडर 14 प्रतियोगिता के फैसले का समय आ गया है। रविवार को भिलाई के मैदान में जांजगीर और रायगढ़ के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा। इससे पहले आज हुए 2 सेमीफाइनल में जांजगीर ने धमतरी को हराया तो दूसरी ओर रायगढ़ ने भिलाई को हराकर फाइनल में पहुंची|

 

छत्तीसगढ़ की सबसे धांसू टीम धमतरी जिसने दंतेवाड़ा को महज 13 ओवर में ऑल आउट कर दिया था उनका मुकाबला शनिवार को सेमीफाइनल में जांजगीर टीम से हुआ। दोनों के बीच हुए दिलचस्प मुकाबले में जांजगीर टीम ने मैच के अंतिम समय में धमतरी के हाथों से छीन लिया और फाइनल में अपनी जगह बना ली। एक समय ऐसा लग रहा था कि यह मैच धमतरी बड़े ही आसानी से जीत लेगी लेकिन जांजगीर जिला के कप्तान मोहम्मद असद और हर्षित की सधी हुई बॉलिंग के आगे धमतरी के बल्लेबाज नहीं टिक पाए।

 

जांजगीर की धमतरी पर धमाकेदार जीत, शुरुआती ओवेरों से रखा दबाव में 

 

जांजगीर की धमतरी पर धमाकेदार जीत : मैच के चौथे ओवर में महज 18 रन के स्कोर पर धमतरी के चार विकेट गिर गए थे। प्रियांश शर्मा और हर्ष निखिल दीपक को अपना खाता भी खोलने नहीं दिया और उन्हें कप्तान मोहम्मद असद ने उन्हें पवेलियन भेज दिया। छठवें विकेट के लिए कप्तान प्रिंस कुमार और अक्षत ने परी को संभालते हुए जीत की ओर ले गए। दोनों खिलाड़ियों ने 98 बाल का सामना करते हुए 52 रन जोड़े। यह साझेदारी धमतरी टीम के लिए बहुत उपयोगी साबित हुई लेकिन 28 वे ओवर में अक्षत को हर्षित सिंह ने बोल्ड आउट कर टीम की कमर तोड़ दी थी।

See also  Pamgarh : ड्राइवर ही मालिक बनकर बेचा दिया कार, महीनों तक परेशान होते रहे असली मालिक

 

अक्षत ने महत्वपूर्ण 24 रन बनाएं। दूसरे छोर पर कप्तान प्रिंस कुमार डटे हुए थे और आक्रामक शॉर्ट लगाते हुए टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचा रहे थे। लगभग धमतरी की टीम संभाल चुकी थी। 35 ओवर में 105 रन बन चुके थे। अभी भी तीन विकेट हाथ में थे और कप्तान 48 रन बनाकर पिच पर डटे हुए थे। इस बीच अमन ओरण ने 36 में ओवर की पहली गेंद में ही कप्तान प्रिंस कुमार को बोल्ड आउट कर धमतरी को बैकफूट पर धकेल दिया|

 

जांजगीर जिला की धमाकेदार जीत
जांजगीर जिला की धमाकेदार जीत

जांजगीर की धमतरी पर धमाकेदार जीत : लेकिन जीशान अली और पीयूष जैन की साझेदारी ने जांजगीर टीम को सकते में ला दिया था। जीशान अली और पीयूष जैन 51 बालों तक पिच पर डटे रहे और रन जोड़ते रहे। दोनों की पार्टनरशिप ने सिंघल डबल रन बनाते हुए टीम के रन को 121 तक पहुंचा दिया था। जीत के लिए मात्र 17 रन की दरकार थी।

 

जांजगीर की धमतरी पर धमाकेदार जीत : दोनों की पार्टनरशिप को देखकर ऐसा लग रहा था कि धमतरी टीम यह मैच जीत जाएगी। लेकिन 44वें ओवर की 4 गेंद पर जीशान अली को अमन ओरण ने बोल्ड कर जांजगीर टीम को मैच में वापस लाया। दोनों खिलाड़ियों ने 51 बालों का सामना करते हुए 16 रन बनाएं। अंतिम पर बल्लेबाजी करने आए कृषिव को कप्तान मोहम्मद असद ने पगबाधा कर धमतरी को 126 रन पर ही रोक दिया।

See also  Janjgir-Bilaspur : मेटाडोर ने बाइक को मारी ठोकर, एक की मौत दूसरा गंभीर

 

जांजगीर की धमतरी पर धमाकेदार जीत : जांजगीर की ओर से सबसे ज्यादा कप्तान मोहम्मद असद ने 9.2 ओवर में 18 रन देकर 5 विकेट लिए। हर्षित सिंह ने 10 ओवर में 36 रन देकर दो विकेट लिए। अमन ओरण ने अपने 10 ओवर में 22 रन देकर दो विकेट लिए। सुयश डिंडोरे ने 10 ओवर में 20 रन देकर 1 विकेट लिए।

इससे पहले टॉस जीतकर फील्डिंग करने उत्तरी धमतरी की टीम की शुरुआत अच्छी रही। जांजगीर के ओपनर जोड़ी को महज तीन रन पर तोड़ दिया। अनुनय दुबे को बिना खाता खोले पीयूष जैन बोर्ड आउट कर दिया। कप्तान मोहम्मद असद आते ही आक्रामक पारी खेलने की फिराक में कैच थमा बैठे। उन्होंने 13  बाल का सामना करते हुए 1  चौके की मदद से 8 रन ही बना पाएं।

 

जांजगीर की धमतरी पर धमाकेदार जीत : उसकी जगह लेने पहुंचे हर्षित सिंह महज तीन रन बनाकर प्रिंस कुमार का शिकार हो गए। जांजगीर का स्कोर 3 विकेट पर केवल 18 रन थे। चौथे विकेट के लिए ओपनर दीपेंद्र कुमार राय और अर्जुन साहू के बीच 79 गेंद में 37 रन की पार्टनरशिप हुई और टीम के स्कोर को 55 रन तक लेकर पहुंचे।

 

जांजगीर की धमतरी पर धमाकेदार जीत : 22 वे ओवर में की पहली गेंद को चौका मारी और दूसरी गेंद पर ओपनर दीपेंद्र कुमार राय हर्ष की फिरकी गेंद में फंस गए और जीशान अली को कैच थमा बैठे। दीपेंद्र ने 50 गेंद खेलते हुए तीन चौकों की मदद से 22 रन बनाएं। इसके बाद लगातार दो विकेट गिर गए। टीम का स्कोर 6 विकेट पर 57 रन थे।

See also  पटवारी के पद पर चार आवेदकों को मिली अनुकम्पा नियुक्ति

 

जांजगीर की धमतरी पर धमाकेदार जीत : सातवें विकेट के लिए अमन और अक्ष ने धमाकेदार 35 गेंद में 42 रन जोड़े जिसकी बदौलत टीम का स्कोर 99 रन पहुंच गया। अमन का साथ देने के लिए सुयश मैदान पर आए। दोनों के बीच 36 गेंदों में 29 रन बनाएं जिसमें अमन ने 18 गेंद में 25 रन बनाएं। जांजगीर की टीम का स्कोर इस समय 34 ओवर में 8 विकेट खोकर 128 रन बन चुका था।

 

बचे दो बल्लेबाज ज्यादा कुछ नहीं कर पाए और 137 रन पर जांजगीर की पूरी टीम ऑल आउट हो गई थी। इस दौरान अमन ने आक्रामक पारी खेलते हुए बाउंड्री के चारों ओर चौके लगाते हुए 1 छक्का भी जड़ा और अंत तक आउट नहीं हुआ | उन्होंने 46 बाल में ताबड़तोड़ 6 चौकों और 1 छक्के की मदद 49 रन बनाए| धमतरी की तरफ से क्रिश चौहान ने सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए। पीयूस और हर्ष ने 2-2 जबकि प्रिंस कुमार ने 1 विकेट लिए |

 

जांजगीर की धमतरी पर धमाकेदार जीत : सभी को अब फाइनल मैच का इंतजार है | जब छत्तीसगढ़ की 2 बहतरीन टीम के बीच मुकाबला होगा|

 

छत्तीसगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन अंडर 14, जांजगीर जिला की धमाकेदार जीत, कवर्धा को 5 विकेट से हराया, धमतरी से होगा सेमीफाइनल मुकाबला