Breaking News : अकलतरा जनपद सदस्य के पति को जान से मारने की धमकी, थाने में की शिकायत VIDEO

Johar36garh (Web Desk)|जांजगीर जिला अकलतरा के जनपद सदस्य के पति को कुछ लोगों ने जान से मारने की धमकी दी है| इसकी शिकायत उन्होंने अकलतरा थाने में की है |  मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है |


मिली जानकारी के अनुसार अकलतरा के ग्राम अर्जुनी से जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 10 की  कांति बाई टंडन के पति मानु टंडन ने थाना में शिकायत दर्ज़ कराई है | शिकायत में उन्होंने बताया की गांव के फोरलेन में उनकी अमन नाम से ढाबा है |  5 जुलाई को दोपहर 1 बजे गांव के ही  गंगा प्रसाद ओग्रे व सत्येंद्र ओग्रे ने  ढाबा के गेट तोड़ दिया साथ ही वहां लगे मुनगे के पेड़ को काटने लगा | ढाबा से लगे पंचर दुकान के समीप पंचर दुकान के कुछ हिस्से में मिट्टी डाल दिया |  जिसे मना करने पर विवाद करने लगा, जिसके बाद जान से मारने की धमकी देने लगा |

See also  Janjgir : प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवकों को बंधक बनाकर जमकर पिटाई, वीडियो वायरल