समर्थन मूल्य को लेकर जकांछ ने किया प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन 

छत्तीसगढ़ सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगते हुए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे राजधानी में प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा| जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे का  धरना फायर ब्रिगेड चौक सुभाष स्टेडियम के सामने आयोजित किया गया| जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के रायपुर  जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश देवांगन के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया | केंद्रीय कार्यालय प्रभारी राहिल रउफी ने बताया कि आज छत्तीसगढ़ सरकार की वादाखिलाफी जिन्होंने अपने अपने घोषणा पत्र में 2500 रुपए क्विंटल धान का समर्थन मूल्य देने का वादा किया था लेकिन सरकार ने किसानों के साथ धोखा कर 1815 रुपए  में धान खरीदी का आदेश देने वाले राज्य सरकार  के इस फैसले के खिलाफ में व 15 नवंबर से धान खरीदी ना कर 1 दिसंबर से खरीदी करने के फैसले के खिलाफ व शासन द्वारा लिए गए निर्णय छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम संशोधन अध्यादेश 2019 जारी कर सरपंच व महापौर चुनने का अधिकार छीन लिया सरपंच, महापौर चुनने का अधिकार जनता को वापस दिलाए जाने की मांग को लेकर आज धरना दिया गया राज्यपाल महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा गया आज धरना स्थल में संबोधित करने वाले में पार्टी के वरिष्ठ इकबाल अहमद रिजवी  मीडिया चेयरमैन रायपुर जिला अध्यक्ष डॉक्टर ओमप्रकाश देवांगन केंद्रीय कार्यालय प्रभारी राहिल  रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष डॉक्टर अमीन खान रायपुर लोकसभा प्रभारी डॉ अनामिका पाल एवज देवांगन प्रदीप साहू माखन ताम्रकार बलदाऊ मिश्रा संदीप यदु भगत हरवंश हितेश कुमार ने संबोधित किया|

See also  भोरमदेव अभ्यारण्य में फिर गूंजी बाघों की दहाड़, कैमरा ट्रैप में कैद हुई बाघ–बाघिन की जोड़ी