Braking News : छत्तीसगढ़ में जवान ने खुद को मारी गोली, उड़ीसा का रहने वाला है सैनिक 

Johar36garh News|छत्तीसगढ़ सुकमा जिले के दोरनापाल में पदस्थ सीआरपीएफ के जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर की खुदकुशी कर ली है. जवान ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, यह स्पष्ट नहीं हो सका है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक जवान का नाम रोहित कमलकांता है, जो कि ओडिशा के झारसुगुड़ा का रहने वाला था. रोहित 2017 में सीआरपीएफ में भर्ती हुआ था और दोरनापाल में सीआरपीएफ के 223 बटालियन में तैनात था.

See also  माँ दंतेश्वरी के दरबार में श्रद्धालुओं की आस्था: दानपेटी से निकले 19 लाख, प्रेम-सफलता की हज़ारों अर्जियां