कब्र खोद निकालनी पड़ी युवती की लाश? पुलिस पर लगा बड़ा आरोप

JJohar36garh News|मध्य प्रदेश में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। पुलिस ने यहां एक युवती की लाश को दफनाने से पहले उसके परिजनों को भी सूचित करना उचित नहीं समझा। जबलपुर पुलिस की यह बड़ी लापरवाही अब चर्चा में है। पिछले 1 सप्ताह से लापता एक युवती की लाश को पुलिस ने बिना परिजनों की सूचना के ही शहर के चौहानी मुक्तिधाम में दफना दिया। जबकि परिजनों ने युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले से ही पुलिस थाने में दर्ज करा रखी थी।

 बताया जा रहा है कि इसके बावजूद इसके पुलिस ने न तो परिजनों को लाश मिलने की सूचना दी और न ही लाश दफन करने के सिलसिले में उनसे कोई अनुमति ली। परिजनों को जब पता चला कि युवती की लाश नर्मदा नदी में मिली थी और पुलिस ने बिना किसी सूचना और अनुमति के ही लाश को चौहानी मुक्तिधाम में दफना दिया तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने चौहानी मुक्तिधाम पहुंचकर जमकर हंगामा मचाया।

See also  सीएम योगी के गोरखपुर में मास्टर प्लान तैयार, बड़ी समस्या का मिलेगा स्थायी समाधान

 परिजनों के एतराज के बाद जिला प्रशासन ने एसडीएम की अनुमति के बाद शव को बाहर निकलवाने की कार्यवाही की। बताया जा रहा है कि गौर के सालीवाडा इलाके में रहने वाली 26 साल की पूजा बर्मन 7 और 8 मार्च की दरमियानी रात गायब हो गई थी और 11 मार्च को उसकी लाश नर्मदा नदी में उतराती हुई मिली थी।

मौत से पहले युवती ने अपने घर में मैसेज कर आत्महत्या की जानकारी दी थी और यह बताया था कि वह अपनी मर्जी से खुदकुशी कर रही है। मृतका के परिजनों का आरोप है कि थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद भी पुलिस ने लाश के संबंध में परिजनों को कोई सूचना नहीं दी और न ही शव को दफन करने से पहले उनकी अनुमति ली। परिजनों ने इस पूरे मामले में दोषी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।