कंगना रनौत को बॉलीवुड की क्वीन कहा जाता है और आपको बता दें कि अब वह फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ राजनीति में भी कदम रख चुकी हैं। लेकिन अपनी एक्टिंग से कहीं ज्यादा वह अपने बयानों को लेकर विवादों में आती रहती हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि कंगना रनौत ने साल 2021 में उर्मिला मातोंडकर पर तंज करते हुए एक ट्वीट किया था।
कंगना रनौत ने इस ट्वीट में लिखा था कि “अच्छा लगा कि आपने अपनी मेहनत से घर ले लिया है और बहुत-बहुत आपको शुभकामनाएं। सुनने में आया है कि अपने निकाह करने के लिए धर्म परिवर्तन कर लिया है फिर भी गर्व से गणपति जी की जय कहती हुई नजर आती है। देखकर अच्छा लगता है।”
हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट की माने तो आपको बता दें कि “उर्मिला मातोंडकर ने कंगना रनौत पर पलटवार भी किया था और अपना रिएक्शन भी दिया था। एक्ट्रेस ने कहा था कि उसे मेरे धर्म के बारे में चिंता करने की कोई भी जरूरत नहीं है। उनको ऐसा लगता है कि वह मुझे बदनाम करके या नीचा दिखा कर मेरा मनोबल गिरा देंगे।”
उर्मिला ने आगे बात करते हुए कहा कि “मेरे पति, शादी और ससुराल वालों को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।” एक्ट्रेस ने आगे कहा कि कंगना ने जानबूझकर उनके धर्म जैसे मामलों पर लोगों को बेफिजूल में गुमराह कर दिया है। साथ ही अभिनेत्री ने यह भी कहा था कि कंगना के अंदर असली मुद्दों पर बात करने की हिम्मत नहीं है।”
उर्मिला मातोंडकर ने इस पर बात करते हुए आगे कहा कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया और किसी बात का उनको डर भी नहीं है। अगर बात उनके आत्म सम्मान पर आती है तो वह जवाब देने से पीछे नहीं हटने वाली। बता दे कि उर्मिला और कंगना के बीच में साल 2021 में काफी विवाद हुआ था। क्योंकि तब एक्ट्रेस ने 3 करोड़ का ऑफिस खरीदा था।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस समय उर्मिला मातोंडकर अपने पति मोहसिन अख्तर के साथ में तलाक की खबरों को लेकर चर्चा में बनी हुई है। खबर है कि एक्ट्रेस ने कोर्ट में तलाक की अर्जी भी दायर करवा दी है। हालांकि दोनों की तरफ से ही इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन बताया जा रहा है कि दोनों लंबे वक्त से साथ में नहीं है और आपसी सहमति से भी यह तलाक नहीं हो रहा।
गणपति बाप्पा मोरया 🙏🏼@KanganaTeam pic.twitter.com/m8mRgbsg6o
— Urmila Matondkar (@UrmilaMatondkar) January 3, 2021