छात्रा को स्कूल में घुस कर चाकू मारा, युवक कर ली खुदकुशी

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक युवक ने एक तरफा प्यार में जान दे दी। आत्महत्या से पहले उसने नाबालिग छात्रा को स्कूल में घुस कर चाकू मारा। घटना के बाद वह फरार हो गया था। पुलिस और युवक के परिजन जब उसकी तलाश करने निकले तो एक खेत में उसकी लाश मिली। आरोपी युवक ने शर्ट से फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली थी। मंगलवार को हुई इस घटना में किशोरी को पांच टांके लगाए गए हैं। उसका इलाज जारी है


जिले के गिधौरी थाना इलाके में यह घटना हुई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृत युवक का नाम मुकेश खांडेकर था, यह नरधा गांव का रहने वाला था। मंगलवार की सुबह वह गांव के ही महंत हायर सेकंडरी स्कूल में चाकू लेकर घुस गया। किशोरी पर चाकू से हमला कर दिया। उसे लहूलुहान कर युवक भाग गया। छात्रा को पास के ही अस्पताल ले जाया गया। छात्रा ने पुलिस को बताया कि एकतरफा प्यार के चलते युवक उसे पिछले कई दिनों से परेशान कर रहा था। मना करने पर उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

See also  दपूमरे रायपुर रेल मंडल में ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन को लेकर कर्मचारी ट्रेनिंग स्कूल परिचालन/बीएमवाई में संरक्षा सेमिनार