VIDEO : कवर्धा में पलटी ट्रेक्टर : 30 से अधिक लोग सवार थे, कुछ की हालत नाजुक

Johar36garh (Web Desk)|कवर्धा जिले दमगड के पास टेक्टर पलटने से बड़ा हादसा होते होते टल गया, वही इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है. बताया जा रहा है ये लोग छट्टी मनाने कल नेउर गए थे वही लौटते वक्त दमगढ़ जंगल के अंदर नाला मोड़ में ये हादसा हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही 108 मौके पर पहुंच गई है। और घायल ग्रामीणों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने तैयारी की जा रही है। बता दें ट्रेक्टर में 30 से अधिक लोग सवार थे,जिनमे कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे में घायल हुए लोगो। को पंडरिया रिफर किया गया है साथ ही पंडरिया से 108 गाड़ी घटना स्थल के पास ओर मरीज को लाने पहुच गई है.

See also  नेफ्रॉन हेल्थ सोसाइटी के स्थापना दिवस पर विशेषज्ञों ने साझा की जानकारी