वास्तु के अनुसार सही दिशा में रखें मोर पंख

मोर पंख को भगवान श्री कृष्ण से जोड़कर देखा जाता है, वह मोर पंख को अपने मुकुट पर धारण करते हैं। साथ ही वास्तु शास्त्र में भी इसे अपने घर के कुछ स्थानों पर रखना बहुत ही शुभ माना गया है। ऐसे में आज हम आपको घर के ऐसे स्थान बताने जा रहे हैं, जहां मोरपंख रखने से व्यक्ति को कई समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है।

इस दिशा में लगाएं
वास्तु शास्त्र में घर में मोर पंख को रखने के लिए पूर्व दिशा को सबसे बेहतर माना गया है। घर की पूर्व दिशा का स्वामी सूर्य देव और इंद्र देव को माना जाता है। ऐसे में इस दिशा में मोर पंख रखने से घर में चल रहे लड़ाई-झगड़े खत्म हो सकते हैं और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है।

यहां पर जरूर रखें मोर पंख
वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि आप अपने पूजा स्थल या घर के मंदिर में मोर पंख को रखते हैं, तो ऐसा करना काफी शुभ माना जाता है। इससे नकारात्मक शक्ति को दूर रहती ही है, साथ ह घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है।

See also  हाई ब्लड प्रेशर के चेतावनी संकेत: समय रहते न पहचानें तो बढ़ सकता है जानलेवा खतरा

मेन डोर पर इस तरह लगाएं
आप अपने घर के मुख्य द्वार पर भी मोर पंख लगा सकते हैं। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता और घर के सदस्य बुरी नजर से भी बचे रहते हैं। आप इसे दरवाजे के ऊपर या फिर दरवाजे के पास में लगा सकते हैं। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

बच्चों में बढ़ती है एकाग्रता
वास्तु के अनुसार, बच्चों के कमरे में भी मोर पंख लगना बहुत ही अच्छा माना जाता है। माना गया है कि ऐसा करने से एकाग्रता बढ़ती है और शिक्षा क्षेत्र में अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं। यह उपाय बच्चों के आसपास नकारात्मक ऊर्जा को भी नहीं आने देता। बच्चों के पढ़ाई वाले कमरे में आप उनके बिस्तर के पास मोर पंख रख सकते हैं।