Janjgir: खेत में खून से लथपथ मिली युवक की लाश, पुलिस पहुंची मौके पर, डॉग स्क्वायड की ली जा रही मदद

Johar36garh News। जांजगीर-चाम्पा जिले के बलौदा क्षेत्र के भिलाई गांव में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. सूचना के बाद मौके पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची है और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है. इस संबंध में बलौदा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भिलाई गांव के 26 वर्षीय युवक राजेश देवांगन, मंगलवार की दोपहर घर से निकला था. शाम तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजन ने उसकी खोजबीन की, लेकिन देर रात तक उसका पता नहीं चला. आज सुबह युवक राजेश देवांगन की खून से लथपथ लाश खेत में मिली है. हत्या की वारदात की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची है और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है. मामले में सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और परिजन का बयान लेकर तफ़्तीश की जा रही है.

See also  जांजगीर : काम दिलाने के बहाने युवती से रेप, विडियो बनाकर दिया साथी को, उसने भी किया दुष्कर्म, 1 गिरफ्तार दूसरा फरार