सीजी : खुले में शौच करने गया डिलीवरी ब्वॉय हुआ लूटपाट का शिकार, गमछा बांध पहुंचा थाने

JJohar36garh News|बालोद जिले के बालोद दल्ली मुख्य मार्ग पर डिलीवरी ब्वॉय को भारी पड़ गया। खुले में शौच करने गया युवक लूटपाट का शिकार हो गया। चोरों ने डिलीवरी बॉय के पैंट भी लूट लिए। पर्स भी लूट लिए और गाड़ी की चाबी भी साथ ले गए। गनीमत रही कि डिलीवरी ब्वॉय ने सर पर गमछा बांध रखा था। जिसे पहन वो थाने में मामला दर्ज कराने पहुंचा।

पीड़ित ने बताया कि उसके पास नगद लगभग 3000 रुपए जेब में रखे हुए थे। जिन्हें लुटेरे लूटकर ले गए। जानकारी के अनुसार युवक डिलीवरी का काम करता है। वह बालोद शहर के बालोद दल्ली मुख्य मार्ग पर जिला पुलिस अधीक्षक बंगले से कुछ ही दूरी पर शौच करने के लिए गया था। तभी दो लोग चाकू दिखाकर उनसे लूटपाट की घटना को अंजाम दिए हैं।

See also  छत्तीसगढ़-रायपुर में टीआई ने दी डीएसपी को दी मारने की धमकी, गलियां देते वीडियो वायरल पर FIR दर्ज