जानें कूड़ेदान से जुड़े वास्तु शास्त्र के नियम

हर व्यक्ति चाहता है कि उसकी जेब हमेशा भरी रहे। यह बात सच है कि अगर जीवन में आर्थिक मजबूती होती है, तो ज्यादातर समस्याएं आपसे दूर होने लग जाती हैं। खासतौर पर पैसों से जुड़ीं परेशानियां नहीं रहतीं। हम सभी जानते हैं कि जीवन में कई बार ऐसा होता है कि पैसों की तंगी की वजह से रिश्ते खराब होने लग जाते हैं। ऐसे में बहुत जरूरी है कि हम अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आप मेहनत करने के साथ कुछ ऐसे उपाय भी करें, जिससे कि आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे। वास्तु शास्त्र में ऐसे नियम बताए गए हैं, जिसके अनुसार घर की कुछ जगह ऐसी होती हैं, जहां पर कूड़ा-कर्कट नहीं रखा जाना चाहिए, वरना इससे घर में आर्थिक तंगी आ सकती है। आइए, जानते हैं घर में कहां-कहां कूड़ेदान नहीं रखा जाना चाहिए।

​पूजा घर वाले कमरे में न रखें डस्टबिन​

See also  पान के पत्तों का चमत्कारी उपाय: जीवन की रुकावटें दूर करने का सरल तरीका

आजकल बहुत से लोग दीवार पर लकड़ी का मंदिर लगाते हैं। ऐसे में आपको ध्यान रखना चाहिए कि आप मंदिर के नीचे डस्टबिन न रखें। इसके अलावा जिस कमरे में आपका पूजा घर है, आपको वहां भी डस्टबिन रखने से बचना चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी की कृपा आप पर नहीं बरसती क्योंकि माता लक्ष्मी उस घर में वास नहीं करतीं, जहां पर कूड़ा फैला रहता है।

​पूर्व दिशा में कभी न रखें कूड़ेदान​

सूर्य पूर्व दिशा में उदय होता है इसलिए इस दिशा को शुभ माना जाता है। ऐसे में आपको पूर्व दिशा में कूड़ेदान रखने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में कूड़ेदान रखने से घर में आर्थिक तंगी आती है। साथ ही पूर्व दिशा में कूड़ेदान रखने से धन संचय करने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है

​उत्तर-पश्चिम दिशा में भूलकर भी न रखें कूड़ेदान​

आपको उत्तर-पश्चिम दिशा में भूलकर भी कूड़ेदान नहीं रखना चाहिए। उत्तर-पश्चिम दिशा में देवी लक्ष्मी का वास माना जाता है। आप अगर इस दिशा में कूड़ेदान रखते हैं, तो आपको धन हानि होती है। आपको उत्तर-पश्चिम दिशा को हमेशा साफ ही रखना चाहिए क्योंकि यह दिशा धन से जुड़ी हुई है।

See also  मानसून के मौसम में अपने बैग में जरूर रखें ये चीजें

​घर के मुख्य द्वार पर कभी न रखें कूड़ेदान​

घर के मुख्य द्वार पर कभी भी कूड़ेदान न रखें। कूड़ेदान को मुख्य द्वार पर रखने से घर में आर्थिक तंगी आ सकती है। वहीं, मुख्य द्वार पर कूड़ेदान रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा घर कर लेती है, इसलिए आपको कूड़ेदान को मुख्य द्वार यानी मेन गेट पर रखने से बचना चाहिए।

घर की इस दिशा में रखें कूड़ेदान

आप अगर अपने घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास चाहते हैं और देवी लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं, तो आपको घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में कूड़ेदान रखना चाहिए। इससे आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती और वास्तु शास्त्र के नियम के अनुसार इस दिशा को कूड़ेदान रखने के लिए बेहतर बताया गया है।