कोटवार ने गांव के क्वारंटीइन सेन्टर में वाले मजदूरों के लिए दिया 1 माह का वेतन, 6 माह बाद मिला था वेतन 

Johar36garh (Web Desk)| कोरोना कोविड-19 के संक्रमण से बचने के लिए जारी लॉक डाउन ने मजदूरों की परेशानी बहुत बढ़ा दी है, इससे भली भांति परिचित पकरिया गांव के कोटवार ने 6 माह बाद वेतन मिलने पर अपना 1 एक माह का वेतन उनके नाम कर दिया|

हर रोज प्रवासी मजदूरों की परेशानियों का देखने और समझने के बाद पकरिया का कोटवार सागर दास मानिकपुरी ने यह निर्णय लिया है | छत्तीसगढ़ जांजगीर जिला अकलतरा के ग्राम झूलन पकरिया के सहज स्वाभाव वाला कोटवार हर रोज सुबह से ही गांव में घूमता रहता है|  उसे जहां भी अब्यवस्थित लोग मिलते हैं उन्हें वह समझाने का प्रयास करता है |  लॉक डाउन में पूरे समय तक भीड़भाड़ वाले जगह राशन दुकान बैंक के आसपास बाजार व गली मोहल्ले में घूम घूम कर भरी दोपहर में भी बखूबी ड्यूटी क निर्वाह कर रहा है।

कोरोना संक्रमण से बचने के लिए गांव में लोगों को हर रोज बताते रहता है | वर्तमान में उसकी ड्यूटी गांव के क्वारंटीइन सेन्टर स्कूल भवन में लगी है |  जहां वह हर रोज लोगों मजदूरों को होने वाली समस्या से अवगत हो रहा है |  इसे ही देखते हुए कोटवार ने अपनी तरफ से उन मजदूरों को कुछ मदद मिल जाए | उन्होंने लोगों से अपील की है की आपने गांव के सेन्टर में भी प्रवासी मजदूरों के लिए कुछ मदद करें |

See also  पामगढ़ में बच्चे ने दिखाई जागरूकता, डायल 112 ने दिया ईनाम