कृषकों की आय बढ़ाने के वैज्ञानिकों ने दिए सुझाव

Johar36garh (Web Desk)| इंदिरागांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. एस.के. पाटिल एवं जोनल प्रोजेक्ट डायरेक्टर जबलपुर डाॅ. एस.आर.के.सिंह ने 14 वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक ली।  निदेशक विस्तार सेवायें डाॅ. एस.सी. मुखर्जी सहित विभिन्न जिलों के कृषि विज्ञान केन्द्रों के कृषि वैज्ञानिकों ने बैठक में आॅनलाईन शामिल हुए। बैठक में वर्षभर की कार्ययोजनां के संबंध में चर्चा की गयी।
जांजगीर कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डाॅ.आर.एन.शर्मा और डाॅ. राजीव दीक्षित ने केन्द्र के विभिन्न गतिविधियों  की जानकारी दी। जिले में मखाना की खेती की संभावना, बांस मिशन , जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए वेस्ट डिकम्पोजर का उपयोग, कृषक की आय को दुगनी करने हेतु समन्वित कषि प्रणाली को बढ़ावा , धान सह मछली पालन, मेड़ों में सब्जी एवं अरहर की खेती, बीज की उपलब्धता हेतु किसान उत्पादक संघ के माध्यम से बीज बैंक का निर्माण, मशरूम बीज की उपलब्धता आदि विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गयी।
बैठक में केन्द्र के वैज्ञानिक सस्य विज्ञान शशिकांत सूर्यवंशी, वैज्ञानिक कीट विज्ञान रंजीत मोदी एवं इंजीनियर फार्म मशीनरी आशुलता नेताम सहायक संचालक मत्स्य पालक  एस.एस.कंवर, क्षेत्र अधिकारी रेशम विभागमधुप चंदन, प्रगतिशील कृषक श्री रामप्रकाश केशरवानी, श्री दुष्यंत सिंह,  श्यामलाल राठौर,  शिवनाथ लहरे, श्रीमति समुंद्री देवी,  रामाधार देवांगन, अभिषेक मिश्रा,  अंकित कुमार अग्रवाल ने भी अपने विचार रखे।

See also  छत्तीसगढ़-मुख्यमंत्री साय ने किसानों को दी 'मोदी की गारंटी', 21 क्विंटल प्रति एकड़ हो रही धान की खरीदी