रायगढ़ के नर्सरी में विवाहिता से दुष्कर्म,लिफ्ट देने के बहाने हैवानों ने वारदात को दिया अंजाम, 4 आरोपी गिरफ्तार

Johar36garh (Web Desk)|रायगढ़ शहर के ट्रांसपोर्ट नगर चौक से 23 साल की विवाहिता को चार युवकों ने अगवा कर लिया। युवकों ने महिला को रातभर एक नर्सरी में बने कमरे में रखा। इस दौरान एक आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने चारों युवक को गिरफ्तार किया है। जूट मिल चौकी पुलिस का कहना है कि पूछताछ में एक युवक द्वारा दुष्कर्म किए जाने का पता चला है। घटना सोमवार रात की है, मंगलवार सुबह आरोपियों के भागने के बाद महिला नर्सरी से बाहर निकली। कुछ लोगों की मदद से अपने घर पहुंची। इसके बाद दोपहर को परिजन के साथ जूट मिल चौकी पहुंच कर वारदात की रिपोर्ट दर्ज कराई ।

पुलिस ने संदेह के आधार पर नर्सरी के पास से दो युवकों को पकड़ा। अंधेरा होने के कारण पीडि़त महिला चेहरा स्पष्ट नहीं देख पाई लेकिन हुलिया और भाषा मिलती-जुलती बताई थी। पकड़े गए युवकों से कड़ाई से पूछताछ हुई तो दो अन्य आरोपियों का सुराग मिला। पुलिस ने इन दोनों को लैलूंगा से गिरफ्तार किया। चारों आरोपी सत्य प्रकाश एक्का, निर्दोष लकड़ा, पवन एक्का, सुलेमान कुजूर लैलूंगा इलाके के रहने वाले हैं। लिफ्ट देने की बात कह एक युवक ने बुलाया और उठा लिया|

See also  main ek bujurg sharir mein fansi hu, lekin ye mujhe mere sapno ko hasil karne se nahi rok sakti

महिला को जूट मिल चौकी से लगभग दो किलोमीटर दूर ट्रांसपोर्ट नगर के किनारे बसे गांव की 23 वर्षीय विवाहिता मायके वालों से झगड़ कर धनागर स्थित बुआ के घर जाने के लिए निकली। रात लगभग 8 बजे ट्रांसपोर्ट नगर पहुंची। वह यहां गाड़ी या किसी साधन का इंतजार कर रही थी। तभी पास खड़े चार युवकों में से एक ने पास आकर लिफ्ट देने की बात कही। महिला ने पुलिस को बताया कि वह युवक की बात में आ गई। थोड़ी दूर चलने के बाद अचानक अन्य तीन युवक भी आए और महिला को जबरन पास स्थित नर्सरी ले गए। यहां पूरी रात उसके साथ दुष्कर्म किया गया। उसने शोर मचाया तो युवकों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। युवकों ने शराब पी हुई थी। महिला बदहवास हो गई, तड़के सूर्य उदय होने से पहले युवक वहां से भाग गए। थोड़ी देर बाद महिला यहां से निकली और कुछ लोगों की मदद से घर गई।

See also  छत्तीसगढ़ में दो महिलाओं की हत्या, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने 376, 376घ (गैंगरेप) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। लेकिन गैंगरेप की घटना से टीआई अमित शुक्ला इनकार किया है। टीआई शुक्ला ने कहा, घटना की जांच चल रही है, महिला को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया था। सामूहिक दुष्कर्म की बात सामने नहीं आई है । एक आरोपी द्वारा दुष्कर्म और बाकी लोगों के साथ होने के कारण धारा गैंगरेप की लगाई गई है।

 

https://johar36garh.com/chhattisgarh-news/pamgarh-ki-mukhy-marg-par/