जांजगीर जिला के मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम नरियरा में मंगलवार की रात चोरों ने एक दुकान का ताला तोड़ पूरा कंप्यूटर सिस्टम ही चुरा ले गए| साथ ही दुकान में रखे घड़ी सहित अन्य सामान भी पार कर दिए| दूकानदार की शिकायत के बाद मुलमुला पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है|
[metaslider id=152463]
मिली जानकारी के अनुसार नरियरा बस स्टैंड के पास सत्यप्रकाश सोनवानी की सत्यम फोटो कॉपी सेंटर की दुकान है| दूकान से लगा हुआ ही उसका घर है| सोमवार की रात 8 बजे वह दुकान बंदकर खाना खाने घर चला गया| रात लगभग 12 बजे के आसपास वह पुनः घर से बाहर निकला था, इस बीच उसने दुकान में लगे तालों को चेक किया| सुबह जब वह उठा और घर का दरवाजा खोलने की कोशिश की तो दरवाजा नहीं खुला वह बाहर से बंद था| जिस पर अपने पड़ोसी को फोन कर बुलाया| घर का कुण्डी बाहर से बंद था| जब घर से बाहर आकर देखा तो दुकान का ताला इधर-उधर टुटा पड़ा हुआ था| वही दुकान का शटर आधा खुला हुआ था| दुकान के अंदर जाकर देखा तो कंप्यूटर, प्रिंटर और 50 नग घड़ी नहीं था| जिसके बाद इसकी सूचना मुलमुला थाना में दी| पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 457 और 380 के तहत मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है|
मुलमुला : कंप्यूटर दुकान का टूटा ताला, पूरा सिस्टम किया पार, चोर सीसीटीवी में कैद
[metaslider id=153352]
आसपास पता करने पर दुकान के ठीक बाहर में लगे cctv कैमरा में चोर का पता चल रहा है| चोर घटना को रात 2 से 2.30 बजे के बीच अंजाम दिए है| जो बाइक में आए थे| जो ताला को आरी जैसी चीज से काटे थे |
