पामगढ़ में संक्रमित मिलने के बाद भी लोहर्सीवासियों ने नहीं लिया सबक, बड़ी संख्या में लोग पहुंचे मछली पकड़ने, VIDEO

Johar36garh (Web Desk)| जांजगीर जिला के पामगढ़ में बीत रात 9 संक्रमित मिलने के बाद पूरा क्षेत्र सहम सा गया है| पामगढ़ की रफतार एक बार फिर थम सी गई है, लेकिन इस बीच ग्राम पंचायत लोहर्सी में सोशल डिस्टेंस का जमकर मज़ाक बनाया गया| यहां सरपंच पति नरेंद्र तिवारी की अगुवाई में ही गांव के तालाब में मछ्ली पकड़ रहे हैं |  साथ ही मछली के लिए आपस में बहस कर रहे हैं | गांववालों में न सोशल डिस्टेंस था और न ही किसी ने मास्क पहना हुआ था | 

इसका वीडियो सोशल मिडिया में भी खूब वाइरल हो रहा है |  जब इस संबंध में गांववालों से बात गई तो उन्होंने बताया की तालाब लगभग 50 से 55 एकड़ में फैला हुआ है| इसमें बहुत बड़ी-बड़ी मछलियाँ है| जिसे हर रोज जाल से मारा जा रहा है | जाल मारने का कोई समय नहीं होता कभी दिन में कभी रात में जाल मारने का काम चलता रहता है | कुछ दिनों पहले जनपद सदस्य के माध्यम से जनपद पंचायत कार्यालय में इसकी शिकायत की गई थी | लेकिन परिणाम कुछ नहीं निकला, जिसकी वजह से हर रोज गांव में इस तरह का नज़ारा लगा रहता है |

See also  CM शिवराज ने लालू यादव की बात पर ली चुटकी, कहा- दूल्हा कौन, कहां बारात, कोई ठिकाना नहीं, राहुल गांधी पर निशाना