लोहर्सी के सरपंच का फैसला आज, क्या बचेगी कुर्सी, जानने के लिए बने रहे Johar36garh News पर

JJohar36garh News|जांजगीर जिला के पामगढ़ जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत लोहर्सी के सरपंच का फैसला होने वाला है | ग्राम पंचायत के पूरे 20 वार्ड के पंचों ने सरपंच के मनमानी से नाराज होकर एसडीएम के पास पहुंचे और अविश्वास प्रस्ताव लगाया था | जिस पर आज लोहर्सी सरपंच को अपना बहुमत पेश करना है |

ग्राम पंचायत लोहरसी में कुल 20 वार्ड है, जिसमें से पूरे के पूरे 20 पंच अविश्वास देने के लिए एसडीएम कार्यालय पहुंचे थे। इससे सरपंच की कुर्सी बच पाना बहुत मुश्किलों भरा हो सकता है |

पंचों ने बताया की सरपंच कविता नरेंद्र तिवारी द्वारा मनमाने ढंग से राशि का आहरण किया जाता है आहरण राशि का विकास कार्यों में उपयोग नहीं किया जाता और न ही इसकी जानकारी किसी भी पंच को दी जाती है। 14 वें व 15 वें वित्त की राशि का भी गबन करने का आरोप लगाया गया है इस मनमानी से परेशान होकर सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लगाया गया है।

See also  CG : अंतिम संस्कार से पहले जिन्दा हो गई वृद्ध महिला, डॉक्टरों ने अस्पताल में किया था मृत घोषित, मचा हडकंप

https://johar36garh.com/chhattisgarh-news/pamgarh-janpad-panchayat-ke-ek-aur-sarpanch-ke-khilaf-lga-avishwas-prastav/