मां-बाप के सामने नाबालिग लड़की से गैंगरेप, फिर दोगुनी उम्र के शख्स से जबरन शादी

JJohar36garh News|मुरादाबाद के छजलैट थाना क्षेत्र में माता-पिता के सामने किशोरी के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल सात लोगों को नामजद करते हुए दस के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस लड़की को बरामद करने की कोशिश में जुटी हुई है। पीड़ित पक्ष का लड़का आरोपी परिवार की लड़की को लेकर फरार है। फिलहाल दोनों किशोरियों का कोई सुराग नहीं लग सका है।

छजलैट थाना क्षेत्र निवासी एक किशोरी का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 27 जून को दोनों घर से फरार हो गए। लड़की वालों ने काफी तलाश किया, मगर कोई सफलता नहीं मिल सकी। लड़के वालों के साथ मिलकर लड़की को खोजा। कोई जानकारी नहीं लग सकी। बदनामी से बचने के लिए लड़की के घरवालों की तरफ से कोई तहरीर थाने में नहीं दी गई। अपने स्तर से ही दोनों पक्ष लड़की को तलाश करते रहे। लड़के पक्ष की मां और बेटी को साथ लेकर अमरोहा भी गए। वहां भी कोई जानकारी नहीं लग सकी। लड़के पक्ष ने एसपी देहात को पत्र दिया।

See also  45 वर्ष के व्यक्ति का दिल आ गया 20 साल की युवती पर, अब अड़ गया शादी पर, मचा बवाल

आरोप लगाया कि लड़की को बरामद करने के बहाने बेटी और पत्नी को अमरोहा साथ ले गए। वहां बेटी के साथ माता-पिता के सामने गैंगरेप की शर्मनाक घटना को अंजाम दिया गया। तभी से बेटी का कहीं कोई सुराग नहीं लग सका है। एसपी देहात ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल छजलैट पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। मंगलवार रात पुलिस ने सर्वेश और उसके साले समेत सात लोगों को नामजद करते हुए दस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। एसपी देहात विद्या सागर मिश्रा ने बताया कि दोनों किशोरियों को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।

गैंगरेप के बाद जबरन करा दी दोगुने उम्र के शख्‍स से शादी
गैंगरेप की शिकार पीड़िता के परिजन गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन दबंगों ने एक नहीं सुनी। इसके बाद भी दबंग यहीं नहीं रुके। पीड़िता की जबरन शादी उससे दोगुनी उम्र के शख्स से करा दी। खास बात यह कि इतना सब कुछ होता रहा, छजलैट पुलिस सोती रही।

See also  9000 छात्र-छात्राओं को ई-स्कूटी देगी सरकार; 15 जून से हो सकेंगे ट्रांसफर

‘इज्जत नीलाम कर देंगे’

घटना के दौरान पीड़िता के पिता से दबंगों ने कहा हमारे घर की इज्जत गई है अब तेरे घर की इज्जत हम नीलाम कर देंगे। बदला पूरा करने के लिए पीड़िता की शादी प्रेमिका के बड़े भाई से जबरन करा दी गई।

अमरोहा में किया गैंगरैप
इज्जत का बदला लेने के लिए दबंग प्रेमी के पूरे परिवार को बंधक बनाकर अमरोहा जनपद ले गए थे। पीड़ित परिवार जब वहां से वापस अपने गांव आया तो चार जून को छजलैट थाने पहुंचकर घटना की सूचना दी। पुलिस ने सात लोगों को नामजद करते हुए कुल दस आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 डी पास्को एक्ट आईपीसी की धारा 342, 354, 506 के तहत एफआईआर दर्ज की। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।