छत्तीसगढ़ में माँ ने लगाई आग, मासूम की धुएं से दम घुटने के बाद मौत

Johar36garh (Web Desk)|राजधानी में एक महिला ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना में कमरे में सो रहे ढाई साल के मासूम की धुएं से दम घुटने के बाद मौत हो गई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी मच गयी है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची हुई है। घटना मंदिर हसौद थाना के तुलसी गांव की है। मृतक महिला का नाम यशोदा ढीवर (31) साल है। महिला ने आज अपने कमरे में आग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद महिला के कमरे में धुआं काफी ज्यादा भर गया था, इस वजह से वहां सो रहे ढाई साल के मासूम की दम घुटने से मौत हो गई है। सुसाइड की कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है।

फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही मंदिर हसौद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिये भेजा गया है।

See also  स्वर्गीय श्री बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सालय में सुविधाएं और होंगी बेहतर कलेक्टर ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिये निर्देश