मध्यप्रदेश मानसून अपडेट:आज से बारिश का ब्रेक खत्म, 2 सिस्टम पूर्वी हिस्से में कराएंगे बारिश

मध्यप्रदेश में 5 अगस्त से मानसून ब्रेक 13वें दिन गुरुवार से खत्म हो सकता है। ऐसा दो सिस्टम एक्टिव होने से होगा। साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम और ट्रफ लाइन के गुजरने से प्रदेश के पूर्वी हिस्से में अगले कुछ दिन बारिश होगी। 19 और 20 अगस्त को भारी बारिश भी हो सकती है। भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभाग में हल्की बारिश का दौर ही रहेगा।

सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस पांडे ने बताया कि साइक्लोनिक सर्कुलेशन बंगाल की खाड़ी में बन रहा है। इससे 18 अगस्त से कम दबाव के क्षेत्र में मौसम बदलने की संभावना है। गुरुवार से ही नमी आना शुरू हो जाएगी। प्रदेश के पूर्वी हिस्से में बारिश का दौर शुरू होगा। 19 और 20 अगस्त को एक्टिविटी बढ़ जाएगी। रीवा-शहडोल संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है। इसके अलावा 18 अगस्त से ही ट्रफ लाइन के गुजरने से भी बारिश का दौर शुरू होगा
ओवरऑल बारिश का आंकड़ा 7% कम

See also  महाकाल की नगरी अब उभर रही है ग्रीन एनर्जी हब के रूप में : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

पिछले कई दिन से मानसूनी सिस्टम नहीं होने से मध्यप्रदेश में ओवरऑल बारिश का आंकड़ा 7% तक गिर गया है। पूर्वी हिस्से में 5% और पश्चिमी हिस्से में 9% कम बारिश हुई है।

प्रदेश के इन जिलों में सबसे ज्यादा बारिश

प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश नरसिंहपुर में हुई है। यहां अब तक हुई बारिश का आंकड़ा 35 इंच से ज्यादा है। सिवनी-मंडला में 32 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है।
इंदौर, जबलपुर, अनूपपुर, छिंदवाड़ा, डिंडोरी, सागर, शहडोल, नर्मदापुरम और रायसेन में 28 इंच से अधिक बारिश हो चुकी है।
बालाघाट, कटनी, निवाड़ी, पन्ना, उमरिया, बैतूल, भिंड, देवास, हरदा, रतलाम, सीहोर और विदिशा में बारिश का आंकड़ा 24 इंच के पार पहुंच गया है।
इन जिलों में कम बारिश

सतना, अशोकनगर, बड़वानी, ग्वालियर, खंडवा, खरगोन, मंदसौर और मुरैना में कम बारिश हुई है। यहां आंकड़ा 16 इंच को भी नहीं छू सका है।
(1 जून से 16 अगस्त तक की बारिश)

See also  खजुराहो रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की परेशानी, गंदगी और टूटी सीटों पर रेल मंत्री से शिकायत

मध्यप्रदेश में कैसे रहेंगे अगले 24 घंटे

रीवा-शहडोल संभाग के सतना, सीधी, सिंगरौली, रीवा, अनूपपुर, शहडोल और उमरिया में तेज बारिश होगी। जबलपुर में भी कहीं-कहीं हल्की और तेज बारिश हो सकती है।
भोपाल, इंदौर, उज्जैन संभाग में असर कम रहेगा। भोपाल, सीहोर, राजगढ़, रायसेन, विदिशा, इंदौर, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, उज्जैन, रतलाम, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, मंदसौर और नीमच में हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा। नर्मदापुरम संभाग में भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है।
ग्वालियर-चंबल संभाग के ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, भिंड, मुरैना और श्योपुरकलां में भी बारिश का दौर जारी रह सकता है।
5 बड़े शहरों में मौसम का हाल
भोपाल: धूप-छांव वाला मौसम रहेगा। हल्की बारिश हो सकती है।
इंदौर: हल्की बारिश हो सकती है। संभाग के जिलों में भी बादल छाए रहेंगे।
ग्वालियर: हल्की बारिश का दौर रहेगा। संभाग में कहीं-कहीं तेज बारिश भी हो सकती है।
जबलपुर: शहर व जिले में कहीं तेज बारिश हो सकती है। दिनभर मौसम बदला रहेगा।
उज्जैन: मौसम बदला रह सकता है। रिमझिम बारिश होने से मौसम में ठंडक घुल सकती है।

See also  मानसून अभी और ‘तांडव’ करेगा, कई जगह जोरदार बारिश के साथ बाढ़ का अलर्ट