Johar36garh (Web Desk)| मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जांजगीर-चांपा जिले में पूर्व पदस्थ अधिकारी के विरुद्ध एक महिला द्वारा की गयी शिकायत के मामले को काफी गंभीरता से लिया है। उन्होंने मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल को तत्काल संबंधित अधिकारी को निलंबित करने और पूरे प्रकरण की जांच उच्च स्तरीय दल के कराने के निर्देश दिए है।
बता दें कि कल देर जांजगीर के कोतवाली थाने में महिला की शिकायत के बाद अलग-अलग धाराओं के तहत रेप का मामला दर्ज किया गया था। कल ही इस प्रकरण में महिला ने एसपी पारूल माथुर से मिलकर पूरे प्रकरण की शिकायत की थी।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जांजगीर-चांपा जिले में पूर्व पदस्थ अधिकारी के विरुद्ध एक महिला द्वारा की गयी शिकायत के मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य सचिव श्री आर.पी. मण्डल को तत्काल संबंधित अधिकारी को निलंबित करने और पूरे प्रकरण की जांच उच्च स्तरीय दल से कराने के निर्देश दिए।
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) June 4, 2020
