JJohar36garh News|जांजगीर जिला के ग्राम तिलाई में पति के विवाद होने के बाद पत्नी ने अपने 14 माह के बच्चे के साथ खुद पर आग लगा ली| गंभीर रूप से झुलसे माँ और बच्चे दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गयी| पुलिस ने मामला दर्ज़ कर जाँच में जुटी हुई है|
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम तिलाई निवासी नरेश वर्मा का अपनी पत्नी नेहा वर्मा का किसी बात को लेकर विवाद हो गया| जिससे आक्रोशित होकर पत्नी नेहा ने अपने 14 माह के बच्चे के साथ खुद पर आग लगा ली| पति को भनक लगते ही उसने बुझाने का प्रयास किया, जिससे वह भी आग में झुलस गया| तीनों को तत्काल जांजगीर जिला हॉस्पिटल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने माँ-बेटे को बिलासपुर सिम्स रिफर कर दिया| जहां माँ-बेटे की इलाज के दौरान मौत हो गई| जबकि पति का रायपुर में इलाज चल रहा है | फ़िलहाल पुलिस ने मामला दर्ज़ कर जाँच में जुटी हुई है|