CG : महिला पुलिसकर्मी को टक्कर मार, भागने की कोशिश, फिर वीडियो में देखे क्या हुआ

JJohar36garh News|एक बोलेरो चालक को महिला पुलिसकर्मी के वाहन को ठोकर मार कर भागना बहुत महंगा पड़ गया|  वाहन चालक के पकड़ में आने के बाद महिला पुलिसकर्मी ने बीच सड़क में जमकर धुनाई की|  इसी दौरान राह चलते एक युवक ने इसका वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया में आ गया|

मिली जानकारी के अनुसार कोरबा रेलवे में कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर चार पहिया वाहन चल रहे है | एक वाहन चालक महिला पुलिसकर्मी को मुख्य मार्ग में टक्कर मारने के बाद वाहन लेकर भागने लगा | उसे रुकने को कहा गया था लेकिन उसने भाग निकलने में ही अपनी भलाई समझी। लेकिन महिला पुलिसकर्मी रेहाना ने उसका पीछा किया और डायल 112 को जानकारी देने के साथ घेराबंदी करवा लिया । पुरानी बस्ती क्षेत्र में वाहन चालक को दबोचने के साथ मौके पर उसकी जमकर खबर ली गई।

See also  बिलासपुर विश्वविद्यालय में भी उत्तर पुस्तिका वितरण पर लगी रोक, जारी होगी नई गाइडलाइन