JJohar36garh News|अगर आप महुआ शराब पीने के शौकीन हैं तो आ जाए पामगढ़, यहां ग्राम डोगाकोहरौद में उपलब्ध है| यहां आपको 50 रुपए में 1 पाउच महुआ शराब उपलब्ध हो जाएगा, लेकिन साथ में चिल्हर अवश्य आए नहीं तो विवाद हो जाएगा| दरअसल ऐसा ही मामला पामगढ़ थाना में आया है|
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को सुबह 10:30 बजे को महुआ शराब पीने के शौकीन रमाशंकर पटेल पिता फेकू राम उम्र 40 साल महुआ शराब पीने डोगाकोहरौद के शंकर धीवर के घर पहुंचा| 100 रूपये में 02 पाउच महुआ शराब लिया और 100 रूपये चिल्हर नही होने पर 500 रूपये का नोट शंकर धीवर को दिया| 400 रूपये वापस मांगा तो शंकर धीवर ने अभी चिल्हर नही है कहा | फिर वह 500 रूपये के नोट को पावस लेकर गांव के कार्तिक केंवट के किराना दुकान चिल्हर कराने गया| वहां उसे चिल्हर नही मिलने से वापस आकर शंकर धीवर को 500 रूपये लौटा दिया| तब शंकर धीवर ने कहा की मेरा लडका रामायण आयेगा तो चिल्हर मिलेगा| जिसके बाद रमाशंकर अपने साथी शांति लाल कश्यप पिता विष्णु कश्यप एवं एक अन्य साथी के साथ शंकर धीवर के घर के पास के बमरी पेड के नीचे बैठकर शराब का सेवन किया| कुछ देर बाद वह शंकर धीवर के पास 400 रूपये को वापस मांगने गया | उसने फिर बाद में दूंगा कहने लगा | रमाशंकर ने कहा की मेरा पैसा अभी वापस चाहिये| जिस पर दोनों के बीच विवाद हो गया | इसी दौरान शंकर धीवर का लडका रामायण धीवर भी वहां पहुंच गया और दोनो बाप बेटा मिलकर रमा शंकर की हाथ मुक्का से जमकर पिटाई कर दी| दोनो ने जान से मारने की धमकी देकर घर के सामने रखे डण्डा से रामायण धीवर ने सिर पर वार कर दिया | जिससे रमाशंकर सिर फट गया और खून निकलने लगा |
पामगढ़ पुलिस ने रमाशंकर की शिकायत पर आरोपी शंकर धीवर और उसके पुत्र शंकर धीवर के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है |