मजदूरों का दर्द भुलाने मनोरंजन का सहारा, तरौद क्वॉरेंटाइन सेंटर में लगा प्रोजेक्टर

Johar36garh (Web Desk)| जांजगीर जिला अकलतरा के ग्राम पंचायत तरौद क्वॉरेंटाइन सेंटर में पहुंचे प्रवासी मजदूरों का दर्द भुलाने के लिए मनोरंजन का सहारा लिया जा रहा है |  सेंटर में ग्राम पंचायत के द्वारा प्रोजेक्टर लगाया गया है |  इसमें मनोरंजन के साथ कुछ रोचक जानकारियां भी दी जा रही है |

ग्राम पंचायत के सरपंच संटू गुरूदयाल पाटले ने बताया की शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला तरौद में प्रवासी मजदूर बहुत परेशानी सहन करने के बाद यहाँ पहुंचे हैं, सभी लोगों के चेहरे पर मायूसी ही नजर आती दिखाई दे रही थी | हम लोग उनके चेहरे पर थोड़ी मुस्कान लाने के लिए यह प्रयास किए हैं | उन्होंने बताया की प्रोजेक्टर के माध्यम से कोरोना वायरस एक वैश्विक महामारी के बारे में जागरूक करने के लिए प्रोजेक्टर में फिल्म दिया जा रहा है। इससे सभी लोगों में जागरूकता आयेगी और हम कोरोना वायरस से लड़ने में सक्षम होंगे। जगह भी पर्याप्त होने से सोशल डिस्डेंस का भी पूरा पालन हो रहा है इस पहल को ग्राम पंचायत के सरपंच संटू गुरूदयाल पाटले, सचिव युगल किशोर शुक्ला, जनपद सदस्य विजिया भूषण वैष्णव तथा ग्राम पंचायत सभी पंचों व्दारा किया गया है।

See also  छत्तीसगढ़-महासमुंद में चेक पोस्ट पर दो युवक पकड़े, 22 लाख से ज्यादा अवैध रुपये बरामद