रायपुर में निर्माणाधीन प्लांट में बड़ा हादसा, सिल्ली गिरने से 6 मजदूरों की मौत, दर्जनों मजदूर मलबे में दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

राजधानी रायपुर से लगे सिलतरा में निर्माणाधीन प्लांट में आज बड़ा हादसा हो गया, जहां सिल्ली गिरने से 6 मजदूरों की मौत हो गई. वहीं दर्जनों मजदूर मलबे में दबे हुए हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. घटना सिलतरा क्षेत्र में मौजूद गोदावरी इस्पात लिमिटेड स्टील प्लांट में हुआ है. यहां निर्माणकार्य चल रहा था| यह घटना सिलतरा चौकी इलाके की है.

जानकारी के मुताबिक, 6 मजदूरों की डेथ बॉडी श्री नारायणा अस्पताल पहुंची है. आधा दर्जन से अधिक घायलों को देवेंद्र नगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अभी भी कुछ मजदूर दबे हुए हैं, जिन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है. बताया जा रहा है कि पिलेट्स बनाने वाली यूनिट में यह हादसा हुआ है. जिस जगह निर्माणाधीन हिस्सा गिरा वहां दर्जनभर मजदूर थे.

 

 

See also  छत्तीसगढ़-रायपुर के राजभवन में आज 55 शिक्षक होंगे सम्मानित, राज्यपाल देंगे तीन को राज्य स्तरीय पुरस्कार