मस्तूरी विधायक का फुका पुतला, सतनामी समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला

JJohar36garh News|मस्तूरी विधायक कृष्णमूर्ति बांधी की आपत्तिजनक टिप्पणी करने से नाराज सतनामी समाज के युवाओं ने बिलासपुर में उनका पुतला फूंका। साथ ही उन्होंने राष्ट्रपति महोदय से इस सीट को अनारक्षित करने की मांग की है।
सामाजिक कार्यकर्ता संजीत बर्मन ने बताया कि विधायक कृष्णमूर्ति बांधी द्वारा सतनामी समाज के लोगों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है जो किसी भी स्थिति में बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। जिसके विरोध में सतनामी समाज के युवाओं ने बिलासपुर के नेहरू चौक में विधायक का पुतला दहन किया। उन्होंने कहा की मस्तुरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र को अनारक्षित करने की मांग राष्ट्रपति महोदय से किया जाएगा। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की विधानसभा सीटों का निर्धारण क्षेत्र की जनगणना के अनुसार परिसीमन किया जाता है। राष्ट्रपति महोदय से मुलाकात कर वर्तमान के सभी आरक्षित सीटों को अनारक्षित करते हुए नए सिरे से नए आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र निर्धारण करने की मांग करेंगे।

बताया जा रहा है कि सांसद अरूण साव, मस्तूरी विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी बीते 22 नवंबर को पचपेड़ी में CC रोड भूमिपूजन सहित लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां सभा का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में विधायक डॉ. बांधी अपने भाषण में सतनामी समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी किया था |

See also  छत्तीसगढ़ के बीजेपी नेता ने ट्रेन से कटकर की खुदकुशी