बिलासपुर जिला के हिर्री थाना में अपने परंपरागत काम करने के कारण मेहर समाज के एक व्यक्ति की कथा कथित गौ-रक्षकों के द्वारा बर्बरता पूर्वक मारपीट की गई थी। बात यही नहीं रुकी इन गौ-रक्षकों ने थाने में उल्टी शिकायत कर उसे व्यक्ति को जेल में भी डाल दिया। डरा सहमा हुआ पीड़ित व्यक्ति मीडिया, भीम आर्मी और समाज के लोगों द्वारा साहस देने के बाद बिलासपुर के आजाक थाना पहुंच मारपीट करने वाले के खिलाफ शिकायत दर्ज करें। फिलहाल पुलिस ने आरोपी आकांक्षा कौशिक और उनके सहयोगियों के खिलाफ धारा 296, 351( 2 ), 3 (5), 3(1) द, 3 (1) ध के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ समय से गौ सेवा के नाम पर लगातार लोगों के साथ बर्बाद पूर्वक मारपीट की घटना देखी जा रही है। कुछ लोग कथा कथित गौ सेवा के नाम पर कभी भी किसी के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दे रहे हैं| बावजूद इसके इन लोगों पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हो रही है जिसकी वजह से इनके हौसले बुलंद हैं और अपने इस कार्य को अपना मौलिक अधिकार समझकर अंजाम दे रहे हैं। लेकिन जब गायों की समुचित सुरक्षा की बात आती है तो ये लोग कही नज़र नहीं आते हैं |
इसे भी पढ़े :- Google Pay से मिलेगा तुरंत 15,000 का लोन, जानें कैसे
इसी बीच 13 सितंबर की दोपहर 2:30 बजे के आसपास बिलासपुर जिला के हिर्री थाना क्षेत्र के ग्राम धौराभाटा भूलकहा रोड के किनारे मरे हुए एक गाय के बछड़े की एक मेहर समाज के व्यक्ति विदेशी लहरे द्वारा सफाई की जा रही थी।जो उनका परम्परागत कार्य है| इसी दौरान आकांक्षा कौशिक और उनके आधा दर्जन के करीब सहयोगी मौके पर पहुंचे। उन्होंने विदेशी पर बछड़े की हत्या करने का आरोप लगाते हुए जाति सूचक गाली देते हुए बेदम पिटाई कर दी। बुरी तरह पिटाई से विदेशी गंभीर रूप से घायल हो गया उसके नाक मुंह से खून निकलने लगा।
इस घटना के बाद सभी उसे थाना लेकर पहुंचे और उसके खिलाफ शिकायत कर दी। शिकायत के बाद पुलिस में विदेशी को रिमांड पर जेल भेज दिया। 5 दोनों बाद जमानत पर छुटने के बाद विदेशी घर पहुंचा। घटना के बाद से डरा सहमा विदेशी घर में ही नजर बंद हो गया। मीडिया में यह खबर प्रमुखता से दिखाने के बाद और समाज सहित भीम आर्मी के पदाधिकारी द्वारा लगातार पीड़ित व्यक्ति से संपर्क कर उन्हें हौसला दिलाया गया। इसके बाद भीम आर्मी के सहयोग से विदेशी ने आजाक थाना बिलासपुर पहुंचकर आकांक्षा कौशिक और उनके सहयोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
फिलहाल पुलिस ने आरोपी आकांक्षा कौशिक और उनके सहयोगियों के खिलाफ धारा 296, 351( 2 ), 3 (5), 3(1) द, 3 (1) ध के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब देखने वाली बात होगी कि पुलिस विभाग कथा कथित गौ रक्षक आकांक्षा कौशिक व उनके साथियों के साथ कार्रवाई करती है या फिर इस मामले को फाइलों में दबाकर रफा दफा कर देती है।
