नगर पंचायत नरियरा क्षेत्र के विकास के लिए प्लांट प्रबंधक, डीएम और एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, रखी विभिन्न मांगे

जांजगीर जिला के नवनिर्मित नगर पंचायत नरियरा के जनप्रतिनिधियों ने नरियरा विकास मंच के बैनर तले आज एक स्वर में क्षेत्र की जनभावनाओं का प्रतिनिधित्व करते हुए JSW पावर प्लांट प्रबंधन, अनुविभागीय अधिकारी अकलतरा, जिलाधीश जांजगीर चांपा को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता व पारदर्शिता के साथ रोजगार में भर्ती, नगर की सड़कों पर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, ITI कॉलेज की स्थापना, तथा मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल निर्माण जैसी प्रमुख जनहितकारी माँगों को प्रमुखता से उठाया गया।

 

नगर पंचायत नरियरा, जनता को रोजगार और सामाजिक विकास नहीं

उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सत्येंद्र दुबे ने कहा कि नगर पंचायत नरियरा वर्ष 2007-08 में स्थापित पावर प्लांट के कारण औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित हुआ, किंतु अब तक यहां की जनता को रोजगार और सामाजिक विकास के वादों की पूर्ति का इंतज़ार है किसी प्रकार का कोई कार्य नहीं किया जाता बस झूठा दिलासा दिया जाता हैं। जबकि JSW जैसी बड़ी कंपनी का दायित्व है कि वह CSR (कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व) के अंतर्गत स्थानीय जनता के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के ठोस प्रयास करे इस उम्मीद के साथ jsw ग्रुप को ज्ञापन दिया हैं अब देखना हैं कि यह अपने मान प्रतिष्ठा के अनुरूप कार्य करेंगे कि फिर हमें पूर्व की तरह ठगा जाएगा।

See also  छत्तीसगढ़-बीजापुर में डिप्टी CM शर्मा ने पेड़ के नीचे बैठकर समस्याएं सुनी, आदिवासी क्षेत्रों में सुविधाएं पहुंचाने की जताई कटिबद्धता

 

इस अवसर पर नगर पंचायत नरियरा के सभापति भवानी सिंह ने यह भी कहा कि क्षेत्र की जनता अब किसी आश्वासन पर नहीं, बल्कि वास्तविक कार्यवाही की अपेक्षा रखती है । जनभावना है कि कंपनी संवेदनशीलता दिखाते हुए क्षेत्र के युवा बेरोजगारों को रोजगार प्रदान करे नगर विकास और क्षेत्रवासी के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्कूल, आईटीआई कॉलेज, एक सर्व सुविधा युक्त हॉस्पिटल बनवाए ताकि कंपनी का प्रतिष्ठा अनुरूप मान बना रहे और क्षेत्र में भी खुशहाली व विकास आए ।

वहींनगर पंचायत नरियरा के  युवा पार्षद सुशांत बंजारे व पार्षद प्रतिनिधि महेंद्र पाटले ने कहा है कि पूर्व में के. एस.के. पवार प्लांट में हर बार हमें झूठा आश्वासन मिला और किसी प्रकार का कोई विकास कार्य नहीं हुआ विडंबना की बात है कि नगर के सैकड़ों युवा बेरोजगारी का जीवन जी रहे हैं वह अपना जीवन यापन करने के लिए दूसरे दूसरे राज्य में पलायन कर रहे हैं अपना जीवन निर्वाह करने के लिए यह कितना दुख हैं कि देश का सबसे बड़े प्लांटों में से एक प्लांट क्षेत्र में होने के बावजूद व अनेकों उद्योग होने के बावजूद लोगो को बाहर जाना पड़ रहा हैं ।

See also  छत्तीसगढ़-बिलासपुर में पत्नी से झगडे में रेलवे को तीन करोड़ का नुकसान, क्रूरता मानकर पति का तलाक मंजूर

 

नगर पंचायत नरियरा के पार्षद शशि दास मंहत व प्रतिनिधि हरप्रसाद यादव ने यह बताया कि यह ज्ञापन केवल मांग-पत्र नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास और विश्वास की पुकार है — जिससे उद्योग और समाज के बीच सामंजस्यपूर्ण संबंधों की नई मिसाल कायम की जा सके पत्र को सकारात्मक रूप में लेते हुए प्लांट प्रबंधक त्रिपाठी  ने कहा हैं कि आप विश्वास रखिए आपकी मांगों को गंभीरता पूर्वक लेते हुए कार्य किया जाएगा जैसे प्रोजेक्ट आएगा तो पारदर्शिता पूर्वक क्षेत्र के लोगों को रोजगार मिलेगा और अगले सत्र में जैसे ही CSR निधि शुरू होंगा वैसे ही इन कार्यों को शीघ्र किया जाएगा और समय अनुरूप इन सभी कार्यों का स्टीमेट बनाया जाएगा पत्रों को अनुविभागीय अधिकारी अकलतरा व अपर कलेक्टर ने भी आश्वस्त किया है मामले को प्रमुखता से प्लांट प्रबंधक को बोला जाएगा । इस ज्ञापन सौंपने की प्रक्रिया में नगर पंचायत नरियरा के पार्षदगण, राकेश साहू, दिलचंद बंजारे, राजेश केवर्त्य, व नगरवासी उपस्थित थे ।

See also  छत्तीसगढ़ सरकार ने महादेव सट्टा एप का मामला CBI को सौंपा, 70 केस दर्ज, नोटिफिकेशन जारी

 

LIC की जीवन लक्ष्य प्लान, 60 की उम्र तक ₹50 लाख का रिटर्न, और भी बहुत कुछ, जाने इस योजना के बारे में