JJohar36garh News|मध्य प्रदेश के रायसेन जिले (Raisen) में एक विक्षिप्त युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया. युवक वहीं पर डांस करते हुए शक्तिमान की नकल भी करने लगा. वहां खड़े लोगों ने उसे नीचे उतारने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं आया. अंत में पुलिस को समोसे-कचोरी का लालच देना पड़ा, तब जाकर युवक नीचे उतरा.
जिले के सुल्तानगंज में विक्षिप्त टावर पर चढ़कर डांस करने लगा और कुछ देर बाद शक्तिमान की नकल भी की. मोबाइल टावर पर ही जिद में खड़े युवक को देख वहां खड़े लोगों ने उसे नीचे उतारने की कोशिश की. लेकिन अंत में हार मान कर उन्हें भी पुलिस को सूचना देनी पड़ी. सूचना पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी अपने साथ ASI समेत पुलिस बल को लेकर आए.
काफी मशक्कत के बाद युवक नीचे उतरने के लिए माना. थाना प्रभारी द्वारा विद्युत कर्मी सुरेंद्र लोधी व गोविंद मीणा को बुलाया गया. दोनों को समोसे-कचोरी के साथ टावर पर चढ़ाया गया. नाश्ते का लालच देखकर युवक नीचे आने के लिए माना. फिर उसे बातों में उलझाकर नीचे भी उतारा गया. युवक के टावर से नीचे उतरने के बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली. बताया गया है कि युवक विक्षिप्त है, वह अक्सर इस तरह के हरकत करते नजर आता है.