छत्तीसगढ़ में मोपेड में लगी आग, चालक की जलकर मौत

Johar36garh (Web Desk)|नेशनल हाईवे पर साकरा मोड़ के पास हुए एक दर्दनाक हादसा में एक मोपेड में आग लगने से उसका चालक भी जल गया. चालक को गाड़ी से अलग करने प्रयास सफल नहीं हुआ. इस वाकये को जिसने भी देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए. घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर और अर्जुनी थाना प्रभारी उमेंद्र टंडन स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर ने बताया कि मंगलवार रात लगभग 9 बजे साकरा मोड़ के पास मोपेड में आग लग गई, जिसकी चपेट में उसमें सवार व्यक्ति भी आ गया. आशंका इस बात की है कि बाइक से गिरने गिरा होगा, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई और वह बेहोश हो गया है. इसके बाद उसके मोपेड में आग लग गई, जिसमें वह जल गया.

व्यक्ति को आसपास के लोगों ने मोपेड से अलग करने का प्रयास भी किया. पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास भी किया, लेकिन तब तक उस व्यक्ति की मौत हो चुकी थी. मोपेड में सब्जियां व कुछ अन्य सामान थे, जिससे यह अंदेशा है कि वह आसपास किसी गांव का है और घर लौट रहा था. फिलहाल, मृतक की पहचान नहीं हो पाई है, उसके संबंध में आसपास पतासाजी की जा रही है.

See also  कबीर जयंती पर दर्रीधाम में हुआ चौका आरती, राहगीरों में बाटें प्रसाद, दूर-दूर से पहुंचे अनुयायी